16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंबल में खनन रोकने गए वन अमले पर हमला,पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

चंबल में खनन रोकने गए वन अमले पर हमला,पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 11 Jul 2018, 6:16 PM IST

maining

चंबल में खनन रोकने गए वन अमले पर हमला,पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

ग्वालियर। अटेर थाना क्षेत्र के जैतपुर घाट के निकट चंबल नदी में हो रहे खनन को रोकने के लिए सोमवार और मंगलवार की रात पहुंची वन अमले की टीम पर हथियारबंद माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। टीम ने पुलिस को शिकायत की है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेंजर वीरेंद्र पुरोनियां ने शिकायत में बताया कि वे अपने आधा दर्जन सदस्यीय दल के साथ अटेर के जैतपुर घाट के निकट चंबल नदी में रात के समय किए जा रहे अवैध रेत खनन को रोकने के लिए गए थे।

यह भी पढ़ें : इस कश्मीरी युवक ने फेसबुक पर देश के कानून को दी खुली चुनौती,शहर में गुस्सा

इससे पहले कि टीम उन्हें पकड़ पाती वहां मौजूद एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाते हुए वापिस लौटी टीम ने अटेर पहुंचकर डायल 100 वाहन में तैनात पुलिस कर्मियों को घटना से अवगत कराया तथा बाद में थाना पहुंचकर शिकायत की।

यह भी पढ़ें : सिपाही और हवलदार को सड़क पर पिटते रहे तीन युवक,लोग बनाते रहे वीडियो

पुलिस पर गुमराह करने का आरोप
वन रेंजर वीरेंद्र पुरोनियां के अनुसार दबिश के लिए वे पुलिस बल को भी साथ ले गए थे। लेकिन पुलिस बल ने वन विभाग की टीम को गुमराह करते हुए दूसरे जहां खनन चल रहा था वहां ले जाने के बजाए दूसरा रास्ता पकड़ा दिया।

यह भी पढ़ें : World Population 2018 : तेजी से बढ़ रही है एमपी के इस शहर की आबादी, अब ये है हालात

जब उसे नदी में रेत के ट्रैक्टर भरते हुए दिखाई दिए तो पुलिस बल बीहड़ में गुम हो गया।

यह भी पढ़ें : बेटी ने किले से कूदकर दी थी जान,गम में मां ने लगा ली फांसी

"आरोपियों को नामजद कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल आवेदन के उपरांत प्रकरण को जांच में लिया गया है।"
महिपाल सिंह यादव, एसडीओपी अटेर