16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशुभ योगों में होगा चंद्रग्रहण,आ सकती है प्राकृतिक आपदा,4 राशि वाले रहें संभलकर

अशुभ योगों में होगा चंद्रग्रहण,आ सकती है प्राकृतिक आपदा,4 राशि वाले रहें संभलकर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 22 Jun 2018, 3:46 PM IST

Chandra Grahan 2018

अशुभ योगों में होगा चंद्रग्रहण,आ सकती है प्राकृतिक आपदा,4 राशि वाले रहें संभलकर

ग्वालियर। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को इस बार ख़ास चंद्रग्रहण होगा जो पूरे देश में देखा जा सकेगा। इस साल पांच ग्रहण हैं जिनमें दो चंद्रग्रहण और तीन सूर्यग्रहण,लेकिन दिखाई सिर्फ दो ही देंगे। पहला ग्रहण 31 जनवरी 2018 को था जो बीत चुका है,वहीं अगला चंद्रग्रहण 27 जुलाई को खग्रास रहेगा और दिखाई भी देगा। फरवरी मध्य में खंडग्रास सूर्यग्रहण है। ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा 27-28 जुलाई की रात को चंद्रग्रहण है। यह खग्रास चंद्रग्रहण का ग्रह गोचर के अनुसार सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें : राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां,भाग्य का साथ पाने के लिए करें 5 उपाय

उन्होंने बताया कि इस चंद्रग्रहण के दिन विभिन्न अशुभ योगों के कारण प्राकृतिक आपदा से नुकसान भी हो सकता है। वहीं गोचर में मकर राशि के केतु के साथ चंद्रमा का प्रभाव और राहु से उसका समसप्तक दृष्टि संबंध होना भी है। साथ ही शनि और मंगल का वक्री होना अपने आप में विशेष घटना है।

यह भी पढ़ें : आपके लिए कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ,डेली लाइफ में मिलते है इसके संकेत

ग्रहण के ही दिन इस प्रकार के अशुभ योगों का बनना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अच्छा नहीं माना जाता है। पंडित श्याम सुंदर ने बताया कि ग्रहण के कारण प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी,साथ ही सामुद्रिक तूफान की भी संभावना रहेगी। उन्होंने बताया कि खास चंद्रग्रहण उत्तरा आषाढ़ व श्रवण नक्षत्र तथा मकर राशि में होगा। ऐसे में जिनका जन्म नक्षत्र उत्तरा आषाढ़ एवं श्रवण नक्षत्र व जन्म राशि और लग्न मकर है,उनके लिए विशेष अशुभ है। इसलिए ऐसे लोगों को चंद्रग्रहण के दौरान संभलकर रहना होगा।

यह भी पढ़ें : Dhumavati jayanti 2018 : राशि के अनुसार इन चीजों का दान करने से चमक जाती है किस्मत

राशियों पर यह पड़ेगा चंद्रग्रहण का असर

मेष,सिंह,वृश्चिक,मीन राशि वालों के लिए ठीक रहेगा।
वृष,कर्क,कन्या,धनु राशि के लिए मध्यम फल देने वाला
मिथुन,तुला,मकर व कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें : दो माह पहले हुई इस कपल की शादी,पत्नी के प्यार में पति ने दी जान,वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप

ये है ग्रहण का समय
ग्रहण पर्व काल- 3.54 घंटे
(सूतक - अाषाढ़ पूर्णिमा बुधवार 27 जुलाई को ग्रहण प्रारंभ होने (स्पर्श) के तीन प्रहर (9घंटा) पहले प्रारंभ होगा।)
ग्रहण स्पर्श- रात 11.55 बजे
ग्रहण सम्मिलन- रात 1 बजे
मध्य- रात 1.52 बजे
उन्मूलन- रात 2.54 बजे
मोक्ष- तड़के 3.55 बजे