14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाज के नाम पर इस डॉक्टर ने किया ऐसा कारनामा,परिजनों के पूछने पर मिला ये जवाब

इलाज के नाम पर इस डॉक्टर ने किया ऐसा कारनामा,परिजनों के पूछने पर मिला ये जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 18 Jul 2018, 12:44 PM IST

man

इलाज के नाम पर इस डॉक्टर ने किया ऐसा कारनामा,परिजनों के पूछने पर मिला ये जवाब

ग्वालियर। डॉक्टर ने ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के नाम पर मेरे ससुर से 2.50 लाख रुपए खर्च करवा लिए। फिर भी बीमारी ठीक नहीं हुई तो दूसरे डॉक्टर को दिखाया तब पता चला ऑपरेशन ही नहीं हुआ। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से कहा तो उन्होंने अभद्रता कर दी। यह आरोप लगाते हुए चार शहर का नाका निवासी आकाश दिबोलिया ने एसपी और कंपू थाने में शिकायत करते हुए एफआइआर करने व रुपए लौटाए जाने की मांग की है। आकाश ने बताया ससुर महेन्द्र शर्मा निवासी रामेश्वरी नगर गदाईपुरा को ब्रेन ट्यूमर हो गया था।

हॉस्पिटल रोड स्थित एम के प्लाजा में डॉ अनिमेष उपाध्याय को चेकअप कराया तो उन्होंने 90 हजार ऑपरेशन और दवाई का खर्चा अलग से होने की बात कही। इसके बाद 6 अप्रैल को ससुर को हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। 9 अप्रैल को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। उनसे पूछा कि ब्रेन ट्यूमर कितना बड़ा है तो वह टालमटोल कर गए। 7 दिन भर्ती रखने के बाद ससुर की हॉस्पिटल से छुट्टी कर दी।

इस सबमें करीब २.५० लाख रुपए खर्च हो गए लेकिन एक दिन बाद ही उनकी तबियत बिगड़ गई। दोबारा डॉक्टर को दिखाया तो बोले एक छोटा सा ऑपरेशन करना होगा। शंका होने पर 12 मई को जेएएच के डॉक्टर से जांच कराई। पता चला ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन ही नहीं हुआ। यह सुनकर वह दंग रह गए। डॉ अनिमेष से कहा तो धमकाने लगे जो करना है कर लेना। डॉक्टर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

इलाज में हुआ कर्जा
महेन्द्र ऑटो चलाते है। उसी से उनके परिवार का पालन पोषण होता है। थोड़ी बहुत बचत की वो अपने इलाज में लगा दिया। इसके अलावा रिश्तेदार,परिचितों से इलाज के लिए दो लाख का कर्जा भी लिया। अब स्थिति यह है कि कर्ज पटाने के लिए मकान बेचने की नौबत तक आ गई है। कभी-कभी पूरे परिवार को भूखा पेट ही सोना पड़ता है।

अब ऑपरेशन के लिए 3 लाख का खर्चा
आकाश ने बताया कि ससुर महेन्द्र को दिल्ली में दिखवाया तो वहां भी डॉक्टर ने कहा ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन नहीं हुआ है। अब ऑपरेशन कराने के लिए 3 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। लेकिन पैसों के अभाव में ऑपरेशन नहीं हो सका है। इससे हालत बिगड़ती जा रही है।

"अगर पीडि़त ने एसपी को आवेदन दिया है। उसकी जांच होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उसके आधार पर कानून अपना काम करेगा। अगर मामला सही पाया जाता है तो एसोसिएशन भी एक्शन लेगा।"
डॉ. अजय उपाध्याय, अध्यक्ष नर्सिंग होम एसोसिएशन