
पेट्रोल की जगह गाड़ी में डाला पानी, इस पेट्रोल पंप पर हो रहा था जमकर घोटाला, देखें LIVE वीडियो
टेकनपुर. नगर पंचायत क्षेत्र में हाइवे पर संचालित पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह जब दुपहिया चालक पेट्रोल भरवाने पहुंचे तो मशीन से पेट्रोल की जगह पानी निकला जो उनके वाहनों के टैंक में भर चुका था। करीब 20 से अधिक वाहन चालकों की बाइक जब कुछ दूर जाकर बंद हो गईतो एक-दो वाहन चालकों ने पेट्रोल की नली खोलकर देखा तो उसमें पेट्रोल नहीं पानी निकला।इस पर वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा कर दिया। खाद्यविभाग की टीम ने पहुंचकर पेट्रोल का सैम्पल लिया और पंचमाना बनाकर पंप को सील कर दिया।
टेकनपुर क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित मिलन फ्यूल सेंटर पर सुबह करीब 8 बजे 20 से अधिक दुपहिया वाहन चालकों ने पेट्रोल भरवाया और अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए मगर पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर जाकर सभी वाहन चालकों की गाडिय़ां अचानक बंद हो़ गई । उन्होंने अपने वाहनों की जांच की तो पाया कि बाल को मिलने वाले पेट्रोल की नली से पेट्रोल की जगह पानी निकल रहा है।
सभी वाहन चालक पैदल अपने वाहनों को पेट्रोल पंप पर लेकर आए और उन्होंने यह शिकायत पेट्रोल पंप के प्रबंधक से की और वाहनों से पेट्रोल निकाल कर प्रबंधक को दिखाया। इसी के साथ ही सभी वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा कर दिया । सुरक्षा की दृष्टि से कुछ लोगों ने डायल 100 को सूचना कर दी। दो पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी डबरा एवं चौकी प्रभारी टेकनपुर को दी। घटनास्थल पर पुलिस चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर पहुंचे और बोतल में अपने सामने ही पेट्रोल निकलवाया तो मशीन से पानी निकला ।
डबरा टीआईरमेश शाक्य भी पहुंच गए और हंगामा कर रहे वाहन चालकों को समझाया। वाहन मालिक अतर सिंह और प्रवेन्द्र सिंह, बीएसएफ के जवान जय नारायण ने शिकायत दर्जकराई। हालांकि पेट्रोल पंप मैनेजर मनीष भदौरिया ने वाटर टेस्टिंग इंस्टूमेंट से जांच कर दावा किया कि यह पानी नहीं है कोई केमिकल है। जिसकी प्रमाणीकरण के लिए चौकी प्रभारी ने खाद्य विभाग को सूचित किया । खाद्य विभाग के जूनियर सप्लाईआफिसर अरविंद सिंह भदौरिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पेट्रोल के सैम्पल लिए इसी के साथ ही पंचनाम तैयार कर पेट्रोल पंप को सील कर दिया।
Updated on:
18 Jun 2018 11:38 am
Published on:
18 Jun 2018 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
