ग्वालियर. लॉकडाउन में बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से ऋ षिश्वर बाल मंच की ओर से ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के कुल 40 बच्चे शामिल हुए। संयोजक सुमंत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की गई। वर्ग ए में पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल थे, जिसमें निवृत्त शर्मा प्रथम, श्रेया शर्मा द्वितीय तथा शीतल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग बी में कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें साक्षी शर्मा प्रथम, प्राची शर्मा द्वितीय तथा सुबोध शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वर्ग सी में दामिनी शर्मा प्रथम, शिवम द्वितीय एवं महक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्तर किया।