अभी तक 8 लाख 70 हजार से अधिक पथ-व्यवसाइयों का पंजीयन किया गया है। मुख्यमंत्री पथ व्यवसाइयों के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। पथ-व्यवसाइयों को योजना के बारे में जानकारी देने और उनके अनुभवों को सुनने के लिये संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। पथ-विक्रेता को ऑनलाइन पहचान-पत्र एवं वेंडिंग प्रमाण-पत्र दिये जा रहे हैं। पंजीयन करवाने वाले पथ-व्यवसाइयों में नाई, बाँस की डलिया, कबाड़ीवाला, लोहार, पनवाड़ी, मोची, चाय की दुकान, सब्जी-भाजी, फूल विक्रेता, वस्त्र विक्रेता, हाथकरघा, आइस्क्रीम पार्लर सहित 35 प्रकार के व्यवसाय शामिल किये गये हैं। योजना सभी 378 नगरीय निकायों में लागू है।