एक जुलाई को स्मार्ट पार्किंग में लगेगा बाजार
तीन दिन पहले फुटपाथ कारोबारियों ने विधायक से सीधा सवाल किया पार्किंग में कारोबार के लिए जगह कब मिलेगी। जिस पर विधायक ने कहा, प्रशासन से कहा जा चुका है और जियोस बैठक में फिर बोल दिया है स्मार्ट पार्किंग की जगह फुटपाथ कारोबारी बैठेंगे। क्योंकि इस पार्किंग में बाड़े पर आने वाले लोग तो गाडिय़ां खड़ी करने नहीं आते। फिर पार्किंग की जरूरत क्या है। अब और इंतजार नहीं होगा, तीन दिन का वक्त प्रशासन को देते हैं, नतीजा नहीं निकला तो 1 जुलाई को फुटपाथ कारोबारियों के साथ महारानी स्कूल में आकर मैं खुद फुटपाथ पर दुकान लगाकर सामान बेचूंगा। विधायक ने फुटपाथ कारोबारियों से ये भी पूछा, मैं दुकान में क्या बेचूं गिलास या खिलौने।