ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दीपावली की शाम 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इनमें 27 नए नाम हैं, जबकि पहले से घोषित दो प्रत्याशियों को बदला गया है। इस लिस्ट में ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक को,भिण्ड की गोहद से रणवीर जाटव व भिंड सीट से कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश दुबे को टिकट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 155,दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी अब तक 211 नाम तय कर चुकी है।