10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के नाम पर झूठ फैला रही कांग्रेस, लोगों के बीच जाकर सच बताना होगा: वर्मा

यह समय काम करने का है, चुनावी समय है, अब मौन रहने का समय नहीं है, जनता के बीच जाओ और काम करो, अब माइंड सैट रखना है
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rizwan Khan

•

Updated: 11 Jul 2018, 7:06 PM IST

bjp news

किसानों के नाम पर झूठ फैला रही कांग्रेस, लोगों के बीच जाकर सच बताना होगा: वर्मा

ग्वालियर. यह समय काम करने का है, चुनावी समय है, अब मौन रहने का समय नहीं है, जनता के बीच जाओ और काम करो, अब माइंड सैट रखना है, क्योंकि कांग्रेस किसानों के नाम पर झूठ फैला रही है और हमको जनता के बीच पहुंचकर सच बताना है। आप सभी आपस में सामंजस्य रखें और जनता के बीच जाएं और बताएं कि कांग्रेस 12 प्रतिशत ब्याज पर लोन देती थी और भाजपा 0 प्रतिशत पर लोन दे रही है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कही।
चुनाव के दौरान संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच भाजपा के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को दो सत्रों में बैठक हुई। इस दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद पटेल, नगर प्रशासन मंंत्री मायासिंह, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, महापौर विवेक शेजवलकर और भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा मौजूद थे। इस दौरान विक्रम वर्मा ने कहा कि चुनावी वर्ष और सभी पदाधिकारी आपस में सामंजस्य बिठाकर काम करें। कमजोर पोलिंग बूथों पर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाए।
यह रहे मौजूद : दूसरे सत्र में विक्रम वर्मा और प्रहलाद पटेल ने पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री और मीसाबंदियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद सभी से अलग-अलग चर्चा भी की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवश शर्मा ने की। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, जिला महामंत्री कमल माखीजानी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष खुशबू गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष विनय जैन, आईटी सेल संयोजक प्रतीक तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया, सोनू मंगल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत दांतरे सहित मंडलों के अध्यक्ष मौजूद थे।


कामों की ली जानकारी
पार्टी के काम की प्रगति जानने आए प्रहलाद पटेल ने बैठक की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद जब पदाधिकारियों से परिचय की बारी आई तो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान बैठक अनुपस्थित मिले तो उन्होंने मोर्चा अध्यक्ष के बारे में और भी पूछताछ की है। बाद में संगठन की बेहद खराब स्थिति के बारे में उन्होंने बातों-बातों में उल्लेख भी किया। बाद में उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद सभी मंडल और मोर्चा अध्यक्षों से कार्यकारिणी को लेकर बातचीत की।

चुनाव से पहले कर लेंगे काम पूरा: पटेल
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में समन्वय, संगठन की निष्क्रियता और कार्यकर्ताओं में असंतोष को दूर करने के लिए हम सभी से चर्चा करके ठीक करने का प्रयास करेंगे। जहां भी संगठनात्मक ढांचे में कमी नजर आएगी, उसको दूर करने के लिए जिलाध्यक्ष को भी जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा जिस भी मोर्चे की संगठनात्मक रचना पूरी नहीं हुई है, उसको तत्काल पूरा कराने के लिए कहा जाएगा। चुनाव के लिए अभी तीन महीने का समय बाकी है, इससे पहले हम सारी प्रक्रिया पूरी जरूर कर लेंगे। यह बात सांसद प्रहलाद पटेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही है। इस दौरान मध्यप्रदेश में १४ साल बाद कार्यकर्ताओं में समन्वय की आवश्यकता क्यों पड़ी, इसके जवाब में वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने कहा कि राजनीति में समन्वय की जरूरत हमेशा रहती है और हम इसको ही देखने आए हैं।


पूर्व महापौर के बंगले पर मिले असंतुष्ट
भाजपा की जिला कार्यकारिणी द्वारा लगाातर उपेक्षा किए जाने से क्षुब्ध वरिष्ठ नेता मंगलवार को प्रहलाद पटेल से मिले। सूत्र बताते हैं कि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के बंगले पर हुई इस मुलाकात के दौरान सभी वरिष्ठों ने अपनी टीस जाहिर की है। इसके साथ ही संगठन में उपजे असंतोष और उसके कारणों को लेकर भी पुराने नेताओं ने जानकारी दी है। इसके बाद पटेल ने सभी का पक्ष प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।


जिलाध्यक्ष और महामंत्री में विवाद!
मंगलवार को संभाग के सभी जिलों में पार्टी के काम की समीक्षा करने के साथ कार्यकर्ताओं की समस्याएं जानने आए प्रहलाद पटेल और विक्रम वर्मा द्वारा ली गई बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं में यह खबर फैल गई थी कि शाम को मोर्चा की घोषणा हो सकती है। इस जानकारी के वायरल होने के बाद मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता रेसकोर्स रोड स्थित भाजपा के कार्यालय पर पहुंच गए। कार्यालय पर शाम लगभग ६ बजे से अजा मोर्चा युवा वाहिनी की बैठक आयोजित हुई थी। सूत्र बताते हैं कि बैठक के बाद कार्यालय के बंद कमरे में पदाधिकारियों के नाम तय करने में सहमति नहीं बन पाई और समर्थकों को पद दिलाने की होड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री के बीच जमकर विवाद हुआ है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि दोनों पदाधिकारियों ने एक दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं।


बंद कमरे से बाहर तक
सूत्रों का कहना है कि मोर्चा कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के नाम तय करने को लेकर हुआ विवाद पहले कार्यालय के बंद कमरे में हुआ, इसके बाद जब पदाधिकारी बाहर आ गए तो बाहर आने के बाद दोबारा से विवाद होने लगा। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ता सकते में आ गए, जबकि वरिष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने वाहनों में बैठकर 38 नंबर बंगले से बाहर निकल गए।


यह हो सकती है विवाद की जड़
भाजपा सूत्रों के अनुसार युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में पुत्र, बहन के भाई और नजदीकियों को पद दिलाने के लिए पार्षद, विधायक और पूर्व पदाधिकारियों द्वारा पूरा जोर लगाया जा रहा है। इसके लिए एक लिस्ट भी तैयार की गई है, जिसमें पूरे नाम फाइनल करके तय कर दिए गए हैं। महामंत्री और जिलाध्यक्ष में विवाद की जड़ इस लिस्ट में शामिल नामों को ही बताया जा रहा है।