पसीना-पसीना होते रहे कार्यकर्ता
भीषण गर्मी और उमस के कारण धरने में शामिल नेता और कार्यकर्ता पसीना-पसीना होते रहे। पार्टी ने पानी की व्यवस्था नहीं की थी, बाद में कुछ पाउच और पानी की बोतलें मंगाई गईं। धरने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुनाथ सिंह तोमर, सुरेन्द्र सिंह परमार चच्चू, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, चन्द्रमोहन नागौरी, रामवरन सिंह गुर्जर, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, जेएच जाफरी, आनंद शर्मा, प्रमोद पांडे, धर्मेन्द्र शर्मा आदि शामिल रहे।