झांसी रोड पर वन विभाग के आधिपत्य में तपोवन बनाया गया है, जहां पर चारों ओर हरियाली की गई है, जिससे लोग यहां पर आकर सुकून पा सकें। तपोवन में ही वन विभाग के आधिपत्य वाली महलगंाव के सर्वे नंबर 1434 और 1453 की जगह में स्टेट टाइम की नहर बनी हुई है, साथ ही दूसरी ओर रिटर्निंग वॉल भी बनी हुई है, ऐेसे में नहर और रिटर्निंग वॉल पर ही कुछ भू माफियाओं द्वारा अस्थायी कब्जा कर कंस्ट्रक्शन शुरू करा दिया गया है, जिससे शासकीय नहर को पाट दिया गया है और रिटर्निंग वॉल पर भी अस्थायी अतिक्रमण कर मकानों का निर्माण करा दिया गया है।