14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाह से पहले मंडप छोडकऱ भागे जोड़े, हर कोई रह गया हैरान

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कराया जा रहा था विवाह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 7 Jul 2019, 5:10 PM IST

couple run away

विवाह से पहले मंडप छोडकऱ भागे 8 जोड़े, हर कोई रह गया हैरान

ग्वालियर। आज के समय में प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों की शादी सोच विचार कर ही तय करते हैं,जिसमें तमाम तरह की छानबीन शामिल होती है। जैसे लडक़ा या लडक़ी कितनी पढ़ी हुई,उसका पारिवारिक बैकग्राउंड क्या है और वह क्या काम करता या करती है, इस तरह के आदि छानबीन की जाती है,लेकिन कई बार यह छानबीन भी सही नहीं निकलती है और रिश्ता टूट जाता है। जी हां, शादी विवाह जब तक संपन्न न हो जाए,तब तक उसमें कुछ भी हो सकता है जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : साइरा मुझसे दूर हो गई इसलिए मर रहा हूं और चंद मिनट में चली गई जान

ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के मुरैना जिले में हुआ है। जहां विवाह से पहले ही मंडप छोडकऱ जोड़े भाग गए। जी हां हम बात कर रहे है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन की जिसमें विवाह से पूर्व ही आठ जोड़े मंडप छोडकऱ भाग गए। जांच के दौरान पता चला था कि उनका विवाह पहले ही हो चुका है। शेष 54 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से कराया।

इसे भी पढ़ें : चॉकलेट खाने के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

विवाह सम्मेलन का आयोजन शनिवार को मुरैना के कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में किया। नगर पालिका ने कुल 62 जोड़ों का रजिस्टे्रशन किया था। सम्मेलन शुरू होने से पूर्व सरकारी अमले ने छानबीन की तो पता चला, जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है,उनमें से कुछ ऐसे भी हैं,जिनका विवाह पहले ही हो चुका है,सरकारी सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से वे फिर से विवाह का दिखावा करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ मंदिर पर गई छात्रा, लौटते में हुआ हादसा और चली गई जान

फर्जीवाड़ा खुलने की सूचना मिलते ही आठ जोड़े के साथ आए लोग भाग गए। शेष 54 जोड़ों का विवाह कराया। सम्मेलन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जादौन मुख्य अतिथि, अध्यक्षता एसडीएम प्रकाश कस्बे ने की। इस अवसर पर सीएमओ मुन्नालाल करोसिया, इंजीनियर महेन्द्र गर्ग, सुरजीत सिंह जादौन, नपा के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : 150 रुपए के लालच में गई युवक की जान, मालिक ने घर जाकर परिजनों को सुनाई पूरी कहानी