गुरुवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर यह एडवायजरी जारी की है। इसके अलावा अस्पतालो में सभी जरूरी तैयारियो के संबंध में निगमायुक्त किशोर कन्याल, स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर, सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अक्षय निगम व जेएएच के अधीक्षक डॉ आरके एस. धाकड से चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर कलेक्टर एचवी शर्मा को बीते वर्ष की तरह संबंधित प्रभारी अधिकारियों को ड्यूटी आदेश जारी करने के साथ आपदा प्रबंधन की बैठक एवं एडवाइजरी जारी करने के निर्दश दिए गए ।