7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News : ‘धर्म बदलो नहीं तो जान से मार दूंगा’…महिला को बनाया लव जिहाद का शिकार

MP Crime News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से लव-जिहाद का बड़ा मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा के साथ एक मुस्लिम युवक ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 17 Jun 2024, 5:46 PM IST

gwalior crime news

MP Crime News :मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने शादीशुदा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर बाद में युवती को डराकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला अपने पति के साथ झगड़े के बाद अलग रह रही थी। तभी उसकी मुलाकात राजू उर्फ शब्बीर नाम के मुस्लिम युवक से हुई थी।

बता दें कि, आरोपी खुद को हिंदु बताकर महिला से दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाए। महिला और आरोपी दोनों ही भिंड जिले के गोहद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जब महिला को युवक पर शक हुआ तो उसने युवक के बारे में जानकारी निकाली। तो उसे जाकर मालूम हुआ कि जिसे वह हिंदू समझ रही थी वह मुस्लिम निकला। युवक खुद को राजू बताकर उसे धोखा दे रहा था। महिला के पूछने पर उसने उसका असली नाम पर अपना धर्म और असली नाम बताया।

आरोपी धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव


आरोपी शब्बीर महिला से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। जब महिला की ओर परिवर्तन करने से मना किया गया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने महिला को जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शब्बीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। वहीं कई और धाराएं आरोपी पर लगाई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।