
ग्वालियर। शा. प्राथमिक विद्यालय थाटीपुर में पढऩे वाले कक्षा चार के छात्र के मध्याह्न भोजन में छिपकली निकलने से शिक्षा विभाग सहित बीआरसीसी से लेकर जिला पंचायत दफ्तर में खलीबली मच गई। भोजन जांचने बीआरसीसी स्कूल पहुंचे। छात्र के परिजन को जब सूचना मिली तो उन्होंने स्कूल में हंगामा कर दिया।
कक्षा चार का छात्र यश पुत्र अखिलेश उच्चारिया गुरुवार को घर से परांठा लेकर स्कूल गया था। छात्र ने घर से लाए परांठे के टिफिन में मध्याह्न भोजन के खाने से आलू बढ़ी की सब्जी ली। इस सब्जी में उसे छिपकली नजर आई तो उसने स्कूल स्टाफ को बताया। स्कूल के प्राचार्य ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी तो अधिकारियों मामले की जांच की। छात्र का किसी परिचित ने परिजन को भोजन में छिपकली निकलने की सूचना दी। जिस पर छात्र यश की मां गायत्री स्कूल आ गई। इसके बाद छात्र को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां छात्र ने पत्रिका से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य बिगडऩे की बात कही।
भोजन वितरण से पहले भोजन प्रभारी हेतराम शर्मा ने जांच की इसके बाद ही खाना परोसा गया। भोजन में छिपलकी निकलने की सूचना पर बच्चों को भोजन खाने से रोका गया। साथ ही पास के स्कूल के भोजन का सेम्पल लिया गया।
संजय गुप्ता, बीआरसीसी, शिक्षा विभाग
यह स्कूल स्तर पर ही कुछ हुआ है। मेरे यहां से भोजन सही तरीके से भेजा गया है। यह भोजन एक साथ कई स्कूल में भेजा गया।
शरद जोशी, प्रबंधक, आकांक्षा समग्र विकास समिति
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा
गुब्बारा फाटक के पास बुधवार रात न्यू आदर्श नगर निवासी हरीश शाक्य का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक हरीश ने उन बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन लुटेरे तेज रफ्तार में बाइक चलाकर भाग गए।
रंगबाजों ने मोहल्ले में चलाईं गोलियां
रामाजीकापुरा (बहोड़ापुर) में राहुल जाटव पर पड़ोसी दीपू, बालमुकंद, राजेन्द्र, पंजाब और तारासिंह ने गोलियां चला दीं। राहुल का कहना है पड़ोसियों से अदावत है। आए दिन दीपू और बालमुकंद विवाद करते हैं। गुरुवार को भी इन लोगों ने रंगबाजी दिखाने के लिए उसे घेरकर गोलियां चलाईं।
Published on:
25 Aug 2017 09:34 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
