16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी करने जा रहे है तो जरूर पढ़ लें यह खबर,नहीं तो भुगतना पड़ेगा बड़ा नुकसान

विवाह के मुहूर्त अब अगले साल,युवाओं को अब और करना होगा इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 22 Jul 2018, 5:31 PM IST

marrige

शादी करने जा रहे है तो जरूर पढ़ लें यह खबर,नहीं तो भुगतना पड़ेगा बड़ा नुकसान

ग्वालियर। देश में 23 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों पर पूर्ण रूप से विराम लग जाएगा। साथ ही चार माह तक कोई भी मांगलिक कार्यों के मुहूर्त नहीं निकलेंगे। इन चार माह में विवाह,उपनयन संस्कार,गृह-प्रवेश,प्राण प्रतिष्ठा जैसे शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि शनिवार को विवाह का आखिरी मुहूर्त था जो खत्म हो गया है। अब विवाह के मुहूर्त अगले साल हैं। चार माह बाद 19 नवंबर को देवउठनी एकादशी से ही मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। हिंदू मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी से ही विष्णु भगवान चातुर्मास में शयन करने पाताल लोक में चले जाते हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 23 जुलाई को चातुर्मास शुरू होगा जो 18 नवंबर तक रहेगा। 18 नवंबर को गुरु अस्त हो जाएंगे। साथ ही 15 दिसंबर से खरमास जो 14 जनवरी 2019 तक रहेगा। इसी कारण देवशयनी एकादशी के बाद शुभ विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे। विवाह मुहूर्त 15 जनवरी 2019 के बाद से ही शुरू हो सकेंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान के आराम करने से बुरी आत्माएं ज्यादा प्रभावशाली हो जाती हैं।

इसलिए इन चार माह में अधिक पूजा-पाठ किए जाते हंै। चातुर्मास स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अधिक महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इस अवधि में उपवास की तिथियां भी ज्यादा होती हैं। मान्यताओं के अनुसार इस काल में बैंगन,मूली, दही के साथ चावल आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

17 जनवरी से विवाह शुरू
पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में शुभ विवाह की तिथि वर वधु के जन्म राशि के आधार पर निकाली जाती है। विवाह के लिए कन्या का गुरुबल और वर का सूर्य बल देखा जाता है। उसके अनुसार ही विवाह मुहूर्त तय किया जाता है। शादी के बंधन में बंधने जा रहे जोड़े के लिए जितना महत्वपूर्ण विवाह होता है उतना ही विवाह का मुहूर्त।

आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन देवशयनी एकादशी होने के कारण चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जो 19 नवंबर तक रहेगा। 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2019 तक धनुर्मास या मलमास रहने के कारण विवाह नहीं होंगे। इस बीच 13-14 नवंबर से 8 दिसंबर तक गुरु अस्त रहने के कारण विवाह नहीं हो पाएंगे। विवाह का पहला मुहूर्त 17 जनवरी को होगा। इसके साथ ही विवाह शुरू हो जाएंगे।

यह है देवशयनी एकादशी का महत्व
हिंदू धर्म के अनुसार विष्णु भगवान ने जब शंकरासुर का वध किया तो उन्हें थकान महसूस हुई और वह शयन के लिए चले गए। उसी दिन से देवशयनी एकादशी मनाई जाने लगी। चार माह बाद जिस एकादशी को उनकी निद्रा खुली उस दिन से ही देवउठनी एकादशी मनाई जाने लगी। इसी कारण इन चार माह किए जाने वाले मांगलिक कार्यों में भगवान की कृपा प्राप्त नहीं होती। इसलिए लोगों इस माह में अधिक से अधिक पूजा पाठ करते है जिससे बुरी आत्माओं से बचा जा सके और भगवान की कृपा उन पर बनी रहे।