17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhumavati jayanti 2018 : जब मां धूमावती के अनुष्ठान से वापस हो गई थी चीनी सेना,ऐसी है मां की महिमा

1962 में हुआ था पीतांबरा पीठ परिसर में राष्ट्र रक्षा अनुष्ठान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 19 Jun 2018, 6:27 PM IST

Dhumavati jayanti

Dhumavati jayanti 2018 : जब मां धूमावती के अनुष्ठान से वापस हो गई थी चीनी सेना,ऐसी है मां की महिमा

सतीश उदैनियां @ दतिया/ग्वालियर। मां धूमावती की महिमा सबसे अलग है। मां की कृपा से ही चीनी सेना वापस लौटी थी। 20 जून को मां धूमावती का 40 वां स्थापना दिवस है। इस उपलक्ष्य में बुधवार को सुबह से शाम तक तमाम आयोजन होंगे। स्थापना दिवस के बारे में दतिया स्थित पीतांबरा पीठ से जुड़े जानकारों ने बताया कि१९६२ में चीनी सेना ने भारत पर आक्रमण कर दिया था और सेना ने कश्मीर की मानसरोवर झील पर कब्जा भी जमा लिया था।

यह भी पढ़ें : MP में जहरीली हवा के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है ये वाहन,राज्य शासन ने दिया यह जवाब

इसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर नेहरु ने रेडियो पर की तो देश में भय और सनसनी फैल गई। रेडियो पर यह समाचार स्वामी जी भी सुन रहे थे। उन्होंने तत्काल पीतांबरा पीठ पर जप-तप करने वाले पंडितों को बुलाया और कहा कि देश को बचाना है तो अनुष्ठान करना होगा। जल्द ही प्रकाण्ड पण्डितों की तलाश शुरू हुई।

यह भी पढ़ें : प्रदूषण से मुक्त के लिए बनाया ऐसा प्लान,अब बदलेगी शहर की सूरत

मथुरा से लेकर वाराणसी और इलाहाबाद के पंडित तलाशे गए। जरूरत थी एक सैकड़ा से अधिक अनुष्ठान करने वाले पंडितों की लेकिन मिल सके केवल 72 पंडित। इन्हीं की मदद से 1962 में पीतांबरा पीठ परिसर में अनुष्ठान शुरू हुआ। एक दिन बाद ही सूचना मिली कि चीनी सरकार ने अपनी सेना वापस बुला ली है। यानी इसी अनुष्ठान से हमारे देश की रक्षा हुई और चीनी आक्रमण से बचाव हुआ।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : महिला के साथ हुई कुछ ऐसी वारदात,जिसे देखते ही लोगों के रोंगटे हुए खड़े

मां बग्लामुखी की भक्ति के बारे में बताया
पूज्यपाद स्वामी जी महाराज के समय से ही मंदिर पर पूजा-अर्चना करने वाले पंडित ओमनारायण शास्त्री का कहना है कि 1962 के इस अनुष्ठान के बाद भी स्वामी जी महाराज अपने भक्तों को लगातार प्रेरणा देते रहे। इतना ही नहीं वे संस्कृत,व्याकरण और वेदों के परम ज्ञाता थे। उन्होंने न केवल लोगों को मां बग्लामुखी की भक्ति के बारे में बताया बल्कि संस्कृत और व्याकरण में भी पारंगत किया। वे खुद भी अपने शिष्यों को पढ़ाते थे।

शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना
पंडित शास्त्री के मुताबिक 1978 में धूमावती माई की स्थापना हुई थी। इसके ठीक एक साल बाद 1979 में उसी तिथि को स्वामी जी महाराज ब्रम्हलीन हुए और उन्होंने समाधि ली। अब धूमावती देवी मंदिर पर हर शनिवार को विशेष दर्शन और पूजा-अर्चना होती है। सुबह और शाम मिलाकर छह घण्टे दर्शन होते है। इस दौरान प्रत्येक शनिवार को देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते है और मां के दर्शन करते है। खासबात यह है कि धूमावती माई को मीठा प्रसाद नहीं बल्कि नमकीन प्रसाद लगता है। यहां सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए दर्शन वर्जित किए गए है।