20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / महिला ने पति की शिकायत करने बुलाई डायल 100, युवक को जेल के अंदर कर महिला से कर दी छेड़छाड़

महिला ने पति की शिकायत करने बुलाई डायल 100, युवक को जेल के अंदर कर महिला से कर दी छेड़छाड़

शिवपुरी के बदरवास के इंदार थाना अंतर्गत खतौरा निवासी एक महिला के साथ डायल १०० के चालक ने छेड़छाड़ कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 11 Oct 2017, 7:00 PM IST

police

woman

ग्वालियर। शिवपुरी के बदरवास के इंदार थाना अंतर्गत खतौरा निवासी एक महिला के साथ डायल १०० के चालक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खतौरा निवासी एक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की मारपीट कर दी। जिस पर महिला ने डायल १०० पर फोन लगाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल १०० महिला को लेकर इंदार थाने पहुंची।

यह खबर भी पढ़ें: दबंग द्वारा जमीन जोतने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा किसान, TI ने डांटा फिर मारा चांटा,आहत होकर खाया जहर

यहां महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच वाहन चालक आदित्य राणा ने महिला का फोन नंबर ले लिया था। शाम को डायल १०० के चालक आदित्य ने महिला को फोन किया और उसके घर पहुंच गया। यहां पर उसने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी।

यह खबर भी पढ़ें: यह है MP के अस्पताल का हाल,प्यास बुझानी है तो खरीदकर ही लाए पानी अथवा ये करें उपाय

घटना की सूचना फिर महिला ने डायल १०० पर दी। चूंकि घटना करने वाला आरोपी डायल १०० का चालक था, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कराया।

यह खबर भी पढ़ें: इस लेडी IAS ने डबरा शुगर मिल को किया सील,तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को दिए ऐसे जबाव

घर पहुंच गया डायल 100 का चालक
पति ने अपनी पत्नी की मारपीट कर दी। जिस पर महिला ने डायल १०० पर फोन लगाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल १०० महिला को लेकर इंदार थाने पहुंची। यहां महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच वाहन चालक आदित्य राणा ने महिला का फोन नंबर ले लिया था। शाम को डायल १०० के चालक आदित्य ने महिला को फोन किया और उसके घर पहुंच गया और उससे छेड़छाड़ कर दी।