23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : राहुल के दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने दिया सबसे बड़ा बयान,कांग्रेस में हडक़ंप,दिग्गज नेताओं ने साधी चुप्पी

Breaking : राहुल के दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने दिया सबसे बड़ा बयान,कांग्रेस में हडक़ंप,दिग्गज नेताओं ने साधी चुप्पी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 16 Oct 2018, 7:14 PM IST

news

digvijay singh

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह बीती रात्रि को श्योपुर आए। मुरैना के जौरा से राहुल गांधी के रोड शौ में शामिल होने के लिए श्योपुर में रात्रि विश्राम करने आए दिग्विजय सिंह ने पत्रिका से विशेष बातचीत में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कहा कि पहले हमारी सरकार तेा बन जाए, हम उसके बाद मुख्यमंत्री भी तय कर लेंगे। सवाईमाधोपुर के रास्ते रात्रि 11 बजे श्येापुर आए सिंह कूनो पैलेस में राित्र विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह साढ़े नो बजे जौरा के लिए रवाना हो गए।

हालांकि उनका ये दौरा भी चर्चाएं छोड़ गया, कि जब श्योपुर में राहुल गांधी की सभा में शामिल नहीं होना था, वो श्योपुर क्यों आए, जौरा तो वे मुरैना या ग्वालियर के रास्ते भी जा सकते थे। इस संबंध में उनका कहना था मुझे आज ग्वालियर जाना था, लेकिन दिल्ली में काम होने के कारण मैं नहीं जा सका। उनका कहना था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समक्ष मैं कभी भाषण नहीं देता,लिहाजा रेाड शो में ही शामिल होऊंगा। पार्टी द्वारा उपेक्षा किए जाने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है,पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से पत्रिका की बातचीत
पत्रिका-कांग्रेस की सरकार आई तो मुख्यमंत्री कौन होगा?
दिग्विजय सिंह-पहले सरकार तो बन जाए, सरकार बन जाएगी तो मुख्यमंत्री भी 24 घंटे में तय कर लिया जाएगा।
पत्रिका-इस बार टिकट वितरण का आधार क्या होगा?
दिग्विजय सिंह-एक चुनाव समिति बनी हुई है, उसने अपना आंकलन किया है, एआईसीसी ने भी अपना सर्वे करा है, इन सब से फीडबैक लिया जाएगा और जो समिति तय करेगी उसे टिकट मिल जाएगा।


पत्रिका-देश में चल रहे मी टू अभियान के बारे में आप क्या कहेंगे?
दिग्विजय सिंह-पहली बात तो ये है कि आज महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बात कह रही हैं, वेा अच्छी बात है। लेकिन किसी भी व्यक्ति की मीडिया ट्रायल नहीं होनी चाहिए। बल्कि जितनी भी इस तरह की पीडि़त महिलाएं हैं उन्हें कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए।


पत्रिका-आमित शाह ने कहा है कि जितने भी घुसपैठियां हैं वो कांग्रेस के वोटर हैं।
दिग्विजय सिंह-वो भूल जाते हैं हैं जो 40 लाख घुसपैठिये बताए जाते हैं, वे सारे मुसलमान नहीं है, उनमें 40 फीसदी हिंदू हैं। राजनाथ सिंह जी बांग्लादेश में जाकर कहते हंै कि हम किसी घुसपैठिये को वापिस नहीं भेजेंगे। अमित शाह जी कुछ और कहते हैं, अब ये उनसे पूछिये की बयानों में ऐसा विरोधाभास क्यों है।
पत्रिका-हरियाणा के पलवल में हाफिज सईद के फंड से मस्जिद बन रही है, कैसे देखते हैं?
दिग्विजय सिंह-मुझे इसकी जानकारी नहीं है।