15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhanteras 2018 : धनतेरस पर जरूर अपनाएं ये टिप्स,चमकेगी जाएगी किस्मत

Dhanteras 2018 : धनतेरस पर जरूर अपनाएं ये टिप्स,चमकेगी जाएगी किस्मत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 5 Nov 2018, 6:08 PM IST

Dhanteras 2018

Dhanteras 2018 : धनतेरस पर जरूर अपनाएं ये टिप्स,चमकेगी जाएगी किस्मत

ग्वालियर। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन आरोग्य, आयुष, धन धान्य सुख देने वाले देव आयुर्वेद के जनक धनवंतरी का समुद्र मंथन से प्राकट्य हुआ था। इस दिन हस्त नक्षत्र का चंद्रमा,तुला में शुक्र,वृश्चिक राशि में गुरु, धनु में शनि,मकर में मंगल विशिष्ट महायोग शताब्दी में एकाध बार ही घटित होता है। विद्यार्थियों और गृहणियों के लिए विशिष्ट सौभाग और वृद्धि दायक है। यह संयोग, रजत गणेश प्रतिमा खरीदने के लिए शुभ होगा। विशेष रूप से लाभदायक,सुख संपत्ति दायक, विशिष्ट है यह धनतेरस पर वाहन की खरीद का सुख:द संयोग है।

यह भी पढ़ें : Diwali 2018 : धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत,ये है पूजा विधि

पंडित राधेश्याम ने बताया कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन ही समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इसी दिन को धनतेरस भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन आयु,अच्छे स्वास्थ्य और धन के लिए भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। धनतेरस के दिन कुछ टिप्स अपनाना आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि धनतेरस के दिन स्वर्ण आभूषण खरीदने से अचल लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।

यह भी पढ़ें : diwali 2018 : 59 साल बाद दीपावली पर बन रहा है ऐसा योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

11.30 से 12.40 या प्रदोष बेला में खरीदारी करें। दोपहर से शाम तक गणेश लक्ष्मी चांदी के धातु के बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम में वाहन, मिट्टी के दिए, श्री यंत्र झाडू, वस्त्र, नमक, कोढ़ी, शंख, खड़ा धनिया, गोमती चक्र, कुबेर की कोट और सात मुखी रुद्राक्ष खरीदना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Diwali 2018 : इस बार शुभ योग में मनेगा दिवाली का त्योहार,ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा

पंडित राधेश्याम ने बताया कि धनतेरस के दिन इन्हें जरूर अपनाना चाहिए जो कि आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है।

नयी झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनका पूजन करें।
शाम को घर, दुकान या तिजोरी के पास दीपक जलाएं।
तांबे, पीतल, चांदी के घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन या गहने खरीदें।
शुभ मुहूर्त में अपनी दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में नई गद्दी बिछाएं।
हल जुती मिट्टी को दूध में भिगोकर उसमें सेमर की शाखा डालकर तीन बार अपने शरीर पर फेरें।