फैशन डिजाइनर सोनू मलालिया बताते हैं कि दिवाली के लिए गल्र्स ट्रेडिशनल ड्रेसेस ही प्रिफर करें। क्योंकि यह त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़ा है। मार्केट में ट्रेडिशनल टच में इवनिंग गाउन आए हुए हैं, जिन्हें गल्र्स कैरी कर सकती हैं। इसमें खास दिवाली के लिए कुछ डार्क शेड्स भी उतारे गए हैं, जिन्हें आप पूजन से लेकर सहेलियों और रिश्तेदारों के घर जाने तक पहन सकती हैं। इसमें हैवी घेर गाउन खास है, जिसमें फैब्रिक का यूज किया गया है।