23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DRM के साथ बिना टिकट सैलून में गए परिजन,ट्वीट करते ही रेलवे अधिकारियों में हडक़ंप

DRM के साथ बिना टिकट सैलून में गए परिजन,ट्वीट करते ही रेलवे अधिकारियों में हडक़ंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 19 Oct 2018, 4:42 PM IST

drm

DRM के साथ बिना टिकट सैलून में गए परिजन,ट्वीट करते ही रेलवे अधिकारियों में हडक़ंप

ग्वालियर। झांसी मंडल के डीआरएम अशोक कुमार मिश्रा बुधवार को स्टेशन सहित कैमटेक व अन्य स्थानों का निरीक्षण करने के बाद रात को झांसी अपने सैलून से रवाना हुए। वह अपने साथ सैलून में अपनी दो सालियों को भी लेकर रवाना हुए। इसकी खबर लगते ही किसी व्यक्ति ने ट्वीट कर इसकी शिकायत रेल मंत्री को कर दी। जैसे ही यह खबर ट्वीट के माध्यम से रेलवे के अधिकारियों सहित डीआरएम को लगी तो वह रात में ही दतिया के आसपास ट्रेन से उतर गए।

यह भी पढ़ें : दशहरे से लेकर दिवाली तक इन 5 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ,जानिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

इसके बाद गुरुवार को दिनभर इस बात को लेकर यह चर्चा गर्म रही और सभी अधिकारी अपने साहब के बचाव में आ गए।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि के अंतिम दिन घर की तिजोरी में रख दे ये ख़ास चीज,जिंदगीभर नहीं होगी पैसों की कमी

ट्वीट के माध्यम से शिकायत की गई कि डीआरएम की दो सालियां मुंबई से ग्वालियर फ्लाइट से आईं और रात को महाकौशल एक्सप्रेस से डीआरएम के सैलून में बैठकर झांसी गईं। उनके साथ उनकी पत्नी भीसाथ थीं।

यह भी पढ़ें : अब चुनाव लडऩे से पहले प्रत्याशी को देनी होगी यह परीक्षा,ये है नया नियम

झांसी से लेकर ग्वालियर तक हडक़ंप
गुरुवार को सुबह से ही ट्वीट की खबर पर झांसी से लेकर ग्वालियर तक रेलवे अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। स्टेशन पर दिन में इसी को लेकर हर चैंबर में अधिकारी कर्मचारी चर्चा में लगे रहे।

यह भी पढ़ें : राहुल के रोड शो का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देंगे जवाब,यह है पूरा प्लान

डीआरएम निरीक्षण के लिए ग्वालियर आए थे। उसको सैलून का अधिकार है। वह अपने सैलून में परिजनों को लेकर गए तो उन्होंने फस्ट एसी का टिकट खरीदवाकरयात्रा कराई है। ट्वीट तत्वों के विपरीत किया गया है। डीआरएम ने सभी काम नियमानुसार किए हैं।
गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, इलाहाबाद मंडल