
दशहरे से लेकर दिवाली तक इन 5 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ,जानिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं
ग्वालियर। इस बार दशहरा और दिवाली कुछ विशेष राशि के जातकों लिए बहुत ख़ास साबित होने वाली हैं। इस साल दशहरे से लेकर दिवाली तक कुछ राशियों के गृह नक्षत्र बड़ी ही अच्छी स्थिति में ऐसे में इसका सीधा लाभ उन्हें धन के रूप में मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान इन राशि वाले लोगों की चांदी ही चांदी होने वाली हैं। वैसे तो नवरात्रि,दशहरे और दिवाली का दिन वैसे ही शुभ होता हैं लेकिन इन राशि वालों को अपने अच्छे भाग्य का कुछ एक्स्ट्रा लाभ मिलने वाला हैं तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे राशि जिसे धन लाभ होने के योग हैं।
पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बार इस राशि के जातकों की किस्मत एक दस से चमकने वाली है। इस बार इन राशियों पर धन की ऐसी बारिश होने के योग बन रहे है जिसकी इन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
मेष राशि : इस राशि के जताकों को धन अर्जित करने के कई नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। यदि आप स्टूडेंट हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी उत्तम साबित होने वाला है। साथ ही जो लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं और किसी बड़ी कंपनी में शिफ्ट करना चाहते हैं उनके लिए भी ये समय शुभ रहेगा। बिजनेस वालोंकी बात करे तो इन्हें इस दौरान काफी ज्यादा धन लाभ होने वाला हैं। आपकी बिक्री में अथवा व्यापार में तेजी के साथ उछाल आ सकता है,जो लोग नया बिजनेस खोलने की सोच रहे हैं या वर्तमान बिजनेस को ही और बड़ा करना चाहते हैं उनके लिए भी नवरात्रि और दिवाली का समय शुभ रहने वाला हैं।
कर्क राशि : इस राशि के लोगों को अपनी किस्मत के बल पर घर बैठे पैसों की आमदनी होने वाली हैं। साथ ही आपके पास कई ऐसे मौके भी आएंगे जो आपको भविष्य में और भी ज्यादा पैसा कमाने के अवसर प्रदान करेंगे। इस राशि के लोगो को नवरात्रि में लक्ष्मी जी की और दशहरे वाले दिन भगवान राम की आराधना करना चाहिए।
कन्या राशि: इस राशि के लोगों दशहरे से लेकर दिवाली के दिनों में कहीं पैसा निवेश करने के बारे में सोचना चाहिए। कोई प्रॉपर्टी खरीदना हो, कोई बिजनेस शुरू करना हो या पैसों से सम्बंधित और कोई भी काम हो वो आप इस समय में जरूर करें क्योकि इस समय आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता बड़ी ही तेजी के साथ मिलेगी।
धनु राशि: इस राशि के जातक को दशहरे और दिवाली में धन से सम्बंधित जो भी काम करेंगे उसमे आपका भाग्य खूब साथ देने वाला हैं। आपको इस बार अच्छा धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि : इस राशि के लोग थोड़ी सी मेहनत करने पर ढेर सारा धन कमा सकते है। कुंभ राशि वालों की धन के मामले में किस्मत तो अच्छी हैं लेकिन इन्हें बस थोड़ा सा प्रयास करना होगा फिर आपके सभी रास्ते अपने आप भी खुलने लगेंगे। साथ ही आप दशहरे को भगवान राम की पूजा करें।
Published on:
19 Oct 2018, 2:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.