ग्वालियर। शहर के वार्ड क्रंमाक दस के सहारन में रहने वाले एक किसान ने सोमवार की सुबह गेहूं में रखने वाली (सल्फास)गोली खा ली जिससे उसकी उपचार के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उस पर विभिन्न संस्थाओं का करीब 3 से 4 लाख रुपए कर्ज था। गुरुमेजसिंह (50) पुत्र साधू सिंह ने सोमवार की सुबह गेहूं में रखने वाली गोली खाली ली।