14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने रिश्तों को किया कलंकित : आधी रात को बेटी से छेडख़ानी, भागी तो रिटायर्ड फौजी ने बंदूक से किया फायर

लाइसेंसी बंदूक, दो कारतूस जप्त, वहशी को जेल भेज
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 19 Jun 2019, 2:03 PM IST

Facebook friend rape

फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, युवक ने शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर। रिटायर्ड फौजी आधी रात को जवान बेटी के कमरे मेंं घुस गया, वहशी ने उससे छेडख़ानी की, पिता की हरकतों से बेटी दहल गई। हैवानियत पर उतरे पिता के चंगुल से बचने के लिए भागकर मां के पास आकर दुबक गई। इससे दरिंदा और जुनूनी हो गया, उसने पलंग के बक्से में रखी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उठाकर उसमें दो कारतूस लोड किए और बेटी को निशाना बनाकर फायर ठोंक दिया। फायर होने से पहले पत्नी ने बंदूक की नाल पकड़ कर उसे छुड़ाने की कोशिश की तो निशान चूक गया, गोली के कुछ छर्रे बेटी के सिर में धंस गए। फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंच गए, लोगों ने वहशी को बंदूक सहित दबोच लिया।पुलिस ने बताया दीनदयाल नगर में रिटायर्ड फौजी राजेश ने रात दो बजे 21 साल की बेटी को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें : नाबालिग पड़ोसन को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की दी धमकी

राजेश करीब चार साल पहले फौज से रिटायर हुआ है। रात में करीब दो बजे लघुशंका के बहाने उठा था। जवान बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी। राजेश उसके कमरे में घुस गया। हरकतों से उसकी नींद खुली तो सामने पिता को देखकर दहल गई। उसके इरादे भांपकर बिस्तर से उठकर भागने की कोशिश की तो वहशी ने उसे पकडऩे की कोशिश की। हैवानियत पर उतरे बाप के चंगुल से किसी तरह बचकर युवती मां के पास जाकर दुबक गई। राजेश भी उसका पीछा करता हुआ अपने कमरे में आ गया। पलंग का बक्सा खोलकर लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक निकाली और बेटी पर फायर कर दिया। घर में गोली का धमाका सुनकर पड़ोसी भी जागकर उनके घर आ गए। लोगों ने राजेश को बंदूक सहित पकड़ लिया। छर्रे लगने से जख्मी युवती को इलाज के लिए जेएएच भेजा।

यह भी पढ़ें : चंबल में हुई बारिश से झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत, तापमान में भी आई गिरावट

जान से मारना चाहता थे पापा
रात को कमरे में सो रही थी, मम्मी पापा बाजू वाले कमरे में थे। रात करीब दो बजे पापा उठकर मेरे कमरे में आए। छेडखानी की, बचने के लिए कमरे से बाहर जाने की कोशिश की तो हाथ पकड़ कर रोकना चाहा। लेकिन हाथ छुड़ाकर मां के पास आ गई। पीछे से पापा भी आ गए। उन्होंने पलंग के बॉक्स में रखी बंदूक निकाली। लेटे-लेटे उसमें दो कारतूस लोड किए। मां ने मुझे बाहर जाने के लिए कहा और उनसे बंदूक छीनने की कोशिश की, तब तक उन्होंने फायर कर दिया । उनका इरादा हत्या का था। धमाके के साथ गोली चली और छर्रे सिर में लगने से खून आ गया। मां ने किसी तरह उनसे बंदूक छीनी। फायर की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए।

यह भी पढ़ें : विधायक ने खिलाडिय़ों को बांटी टी शर्ट, अधिकारी ने वापस ली, जानिए

बेटे को दी थी गोली मारने की धमकी
आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया पति की हकरतों से पूरा परिवार परेशान है। वह छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों को गोली मारने की धमकी देता है। सोमवार को राजेश ने बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी थी, इस डर से वह रात को घर नहीं लौटा था। दरअसल सोमवार शाम को आरोपी राजेश को कहीं जाना था। उसके घर से निकलने से कुछ देर पहले बेटा बाइक लेकर चला गया। इससे राजेश सनक गया। उसने घर में कोहराम मचा दिया। बंदूक लेकर बैठ गया कि बेटा घर लौटेगा तो उसे गोली मार देगा।

यह भी पढ़ें : बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी तभी पहुंची पुलिस, रिश्तेदार रह गए हैरान

वारदात के बाद घरेलू कलह बताकर बचने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक बेटी को गोली मारने का पता चलने पर आरोपी को घर से दबोच लिया। पकड़े जाने पर उसने गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस से बोला कि बेटा, बेटी से तंग है। बेटा कुछ कामधाम नहीं करता है। पत्नी बच्चों की तरफदारी करती है। इससे वह परेशान है। बेटी को पढ़ाना नहीं चाहता है। इसी मसले पर घर में विवाद हुआ था। गुस्से में उसने फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : चोरों ने एटीएम तोड़ा, सीसीटीवी में एक बदमाश हुआ कैद

घरेलू कलह बताकर बचने की कोशिश
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बतायाकि आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, उससे लाइसेंसी बंदूक और दो कारतूस भी बरामद की है। पीडि़ता ने खुलासा किया है कि आरोपी पिता ने उसके साथ छेडख़ानी की थी नाकाम रहने पर उस पर गोली चलाई थी। पुलिस के मुताबिक बेटी को गोली मारने का पता चलने पर आरोपी को घर से दबोच लिया। पकड़े जाने पर उसने गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस से बोला कि बेटा, बेटी से तंग है। बेटा कुछ कामधाम नहीं करता है। पत्नी बच्चों की तरफदारी करती है। बेटी को पढ़ाना नहीं चाहता है। इसी मसले पर घर में विवाद हुआ था।