12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

fathers day 2018 : फादर के लिए छोड़ दिया विदेश में भारी-भरकम पैकेज

फादर के लिए छोड़ दिया विदेश में भारी-भरकम पैकेज
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 17 Jun 2018, 6:58 PM IST

fathers day

fathers day 2018 : फादर के लिए छोड़ दिया विदेश में भारी-भरकम पैकेज

ग्वालियर। हर बच्चे के लिए उसके पिता सुपर हीरो होते हैं और वह उन्हें अपना रोल मॉडल मानता है। पिता की तरह चलना,बोलना,कपड़े पहनने का ढ़ंग सभी फॉलो करते हैं। लेकिन जब वही बड़े होते हैं,तो बूढ़े हो चुके अपने पिता की आेर ध्यान नहीं देते। खुद सक्सेस के पीछे भागते हुए विदेश तक पहुंच जाते हैं,जहां से पिता का ध्यान रखने वाला कोई नहीं होता। एेसा अधिकतर देखने को मिलता है। लेकिन इन्हीं के बीच कुछ बेटे एेसे भी हैं, जिन्होंने पिता के संघर्ष और अपने प्रति योगदान को समझा है। उन्होंने अपने कॅरियर से ज्यादा पिता को तवज्जो दी। आज फादर्स डे है। हम आपको कुछ एेसे ही बेटों से परिचित करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पत्नी की हत्या कर बच्चों को गोदी में उठाकर टहलता रहा, बोला- मैंने मारा, क्या बिगाड़ लोगे

क्योकि उनको अकेला छोड़कर जाने के बाद मुझे सुकून नहीं मिल पा रहा था। घर आकर गर्वमेंट सर्विस के लिए एग्जाम दिया और एमपीईबी में रीजनल एकाउंट ऑफिसर बना। वह वर्तमान में मुरैना मेंं पदस्थ है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता किसान है और वह आज भी खेतों में उनका हाथ बटाने के लिए जाते रहते है।

यह भी पढ़ें : वसूली नहीं देने पर पुलिस ने युवक से की मारपीट,हालत बिगडऩे पर छोड़ दिया इस हाल में

पहले सोचा, फिर पापा बिन रह न सका
सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदेश मिश्रा ने बताया कि पापा को अकेला छोड़कर जाना मुझे अच्छा नहीं लगा। मैं उनके साथ समय बिताना चाहता था। इसलिए कनाडा में १५०० डॉलर का पैकेज छोड़कर अपनी वाइफ को लेकर पिता के साथ रहने ग्वालियर चला आया। मेरी मां बहुत पहले नहीं रहीं। इसलिए फादर अकेले थे। वह सोशल वर्क करते हैं। उनके साथ उनका सहारा बनने वापस लौट आया।

यह भी पढ़ें : रात 12 बजे मोबाइल पर की बात,सुबह कमरे में मिली डेड बॉडी

छोड़ दी दो लाख की मंथली इंकम
शहर में रहने वाले इंजीनियर नरेंद्र साहू ने बताया कि मेरा दमन और दीव की एक कंपनी में सिलेक्शन हुआ था। कुछ समय वहां रहकर जॉब करने के बाद वापस अपने शहर ग्वालियर में आ गया। क्योंकि पापा के बिना वहां रहना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं चाहता था की पापा के पास रहकर उनकी सेवा करूं। इसलिए दो लाख का पैकेज छोड़कर अपने पापा के पास शहर में आ गया। अब उनके साथ उनके ही बिजनेस में हाथ बांटता हूं। साथ ही उन्होंने बताया कि अब मन को सुकून मिलता है।

आज भी पापा संग करता हूं काम
एमपीईबी में रीजनल एकाउंट ऑफिसर विनोद सिंह रावत ने बताया कि मेरा कॅालेज से ही प्लेसमेंट मुंबई आइसीआइसीआइ बैंक में ब्रांच मैनेजर के लिए हो गया था,लेकिन बिना पापा के मुझे अच्छा नहीं लगता था इसलिए वहां सिर्फ ५ महीने जॉब करने के बाद वापस फादर के पास आ गया।

हर काम में देते है साथ
शहर में रहने वाले विपिन कुशवाह ने बताया कि वह अपने बेटे निमय से बहुत प्यार करते हैं। वहीं पांच साल का निमय भी पापा के बिना कहीं भी जाना पंसद नहीं करता है। उन्होंने बताया कि निमय दो साल से ही उन्ही के पास सोता है। साथ ही वह पापा के हर काम में साथ देता है। वह घर में सभी का प्यारा है।