23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कर्मचारी ने तहसीलदार का खोल दिया काला चिट्ठा ! ये है पूरा मामला

तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग महिला कर्मचारी को बदलवाना पड़ा दफ्तर, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Apr 2024, 4:40 PM IST

gwalior.jpg

ग्वालियर में एक तहसीलदार पर एक महिला कर्मचारी ने यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि तहसीलदार ने उसे इतना प्रताड़ित किया की उसे अपना दफ्तर बदलना पड़ा। इतना ही नहीं उसने तहसीलदार पर ड्राइवर के जरिए लेन देन करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय परिवाद समिति को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।


ग्वालियर शहर की पॉश तहसीलों में से एक सिटी सेंटर के तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर कलेक्ट्रेट की एक महिला कर्मचारी ने यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार दफ्तर में उसको यौन प्रताड़ना देते थे जिससे परेशान होकर उसने अपना दफ्तर तक बदलवाया। इतना ही नहीं महिला कर्मचारी का ये भी आरोप है कि तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान अपने ड्राइवर के जरिए लेन-देन करते हैं।
यह भी पढ़ें- IPL Betting : आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, बैग भर-भरकर मिला पैसा, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन


तहसीलदार के ऊपर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच स्थानीय परिवार समिति के द्वारा की जाएगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर तहसीलदार दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कलेक्टर ने कही है।

देखें वीडियो- बुजुर्ग और युवक से जूतों पर नाक रगड़वाई, सिर पर जूते रखवाए