14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर जा रहे युवक को घेरकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पहुंची पुलिस, आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 25 Jul 2019, 7:16 PM IST

Firing On Young Man

बाइक पर जा रहे युवक को घेरकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

ग्वालियर। पुरानी रंजिश पर आधा दर्जन लोगों ने एकराय होकर एक युवक को घेरकर उस पर कट्टे से दो गोलियां दाग दीं। वारदात उस वक्त हुई जब वह बाइक पर सवार होकर भंडारे में खान खाने जा रहा था। घटना गोंदन थाना क्षेत्र के तैड़ोत गांव के हार के पास की है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गोंदन गांव निवासी धुरंजन यादव(35) की गांव के ही सजातीय लोगों से रंजिश चल रही थी।

इसे भी पढ़ें : नौकरानी को देख गाड़ी रोकी तो मालकिन रह गईं सन्न, देखी ऐसी चीज कि भागे-भागे पहुंची घर

शाम करीब साढ़े छह बजे वह दूसरे गांव में आयोजित भंडारे में बाइक पर सवार होकर खाना खाने जा रहा था। जब वह तेड़ोत के हार में पहुंचा था कि पहले से ही घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। सडक़ के दोनों तरफ खड़े लोगों ने कट्टे से दो गोलियां दागीं। एक गोली धुरंजन के दाएं व दूसरी बाएं पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया उसे घायल अवस्था में छोडकऱ भाग खड़े हुए।

इसे भी पढ़ें : टर्फ लाइन निकलने से बना नया सिस्टम, जिले में भारी बारिश की चेतावनी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची। घायल अवस्था में उसे पहले तो भांडेर तो बाद में दतिया स्थित जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा। यहां उसके पैरों से गोलियां निकाल दी गईं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों मोगली यादव, कल्लू यादव, राजा यादव, रग्घू यादव , पवन यादव व हल्के यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक ने पूछा बेरोजगारों को भत्ता देने की क्या योजना है, सीएम बोले ऐसी योजना नहीं