
Former CM Digvijay Singh Statemt: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों एमपी में है। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एमपी में तीसरा दिन है। न्याय यात्रा के इन दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्य के शुरू होने पर यदि बारिश हो जाती है तो इसे स्वयं इंद्र देवता का वरदान माना जाता है। राहुल की यात्रा के प्रवेश के समय बारिश का शुरू होना, स्वयं इंद्र देवता का आशीर्वाद मिलना है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'राहुल मजदूरों, युवाओं, किसान एवं महिलाओं के न्याय के लिए आवाज उठा रहे हैं, इसके लिए सभी की भागीदारी की आवश्यकता होगी, इसके लिए जातीय जनगणना आवश्यक है। सिंह ने बताया कि यात्रा का जो कार्यक्रम है, उसमें राघौगढ़ में भी एक आमसभा है।'
बता दें कि 2 मार्च की शाम जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा एमपी के ग्वालियर पहुंची तो अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हो गई थी, जिसके बाद पूर्व दिग्विजय सिंह ने ये बयान दिया...
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची आ जाएगी। ब्लॉक स्तर से रायशुमारी के बाद सूची जारी होगी। 4-5 दिन में बैठक है, उसके बाद लिस्ट आ जाएगी। कमलनाथ के प्रेस वार्ता में शामिल न होने पर कहा, कमलनाथ की बहन का का ऑपरेशन है, इसलिए वे अब उज्जैन से यात्रा में शामिल होंगे।
Updated on:
04 Mar 2024 10:15 am
Published on:
04 Mar 2024 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
