शिक्षकों का मानवीय चेहरा आया सामने
बदरवास में आज सुबह 6 बजे जैसे ही टवेरा ट्रक भिड़ंत की सूचना मिली कि उसमें चार लोगों की मौत हो गई एवं चार घायल हैं और पता चला कि वह शिक्षा विभाग से जुड़े हुए हैं तो बदरवास के शिक्षक गोविंद अवस्थी, मनीष बेरागी, कपिल परिहार एवं अन्य शिक्षक साथी-गण मौके पर पहुंचे। वहां मृतकों के शवों को बगैर भेदभाव के गेट तोड़ कर निकाला एवं उनके शवों को भी पीएम हाउस तक रखवाया एवं परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी।