2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ध्यान से देखिए इन चेहरों को, हो सकता है कभी इन्होंने किया हो आपका सामान चोरी

ध्यान से देखिए इन चेहरों को, हो सकता है कभी इन्होंने किया हो आपका सामान चोरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 7 May 2018, 3:00 PM IST

theft

ग्वालियर। ट्रेनों में चोरियों करने वाला गिरोह पिछले काफी समय से ग्वालियर से झांसी के बीच सक्रिय है। इसको लेकर कई बार जीआरपी ने अभियान चलाकर गैंग को पकडऩे के प्रयास किए, लेकिन हर यह गैंग जीआरपी को देखकर भाग निकलतीं। वहीं इस गैंग ने झांसी जीआरपी की भी नींद उड़ा कर रख दी थी। इसके देखते हुए झांसी जीआरपी ने प्लेटफॉर्म से तीन महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ा।

यह तीनों ही महिलाएं थाना हजीरा क्षेत्र स्थित झोपड़ पट्टी निवासी रोशनी, संगीता और अंजली है। इनके पास से पुलिस ने दो बैग व मोबाइल बरामद किए है। इस संबंध में झांसी जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह महिलाएं ग्वालियर से ट्रेनों में सवार होकर चोरी की घटना को अंजाम देती थीं। यह यात्रियों का सामान चुराकर छोटे स्टेशनों पर उतर जाती थी। यह गैंग जनरल कोचों में घटना को अंजाम देती थी। इन महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ें : चार विभाग, करोड़ों के घोटाले, 26 बार चर्चा, हर बार जांच में अटका नतीजा

तलाश करने ग्वालियर आएगी जीआरपी पुलिस

झांसी जीआरपी को अब महिलाओं के अलावा महिलाओं की मुखिया की भी तलाश है। इसके लिए जल्द ही जीआरपी की टीम ग्वालियर आएगी। इसके लिए वह स्थानीय जीआरपी का सहयोग लेकर महिलाओं के मुखिया तक पहुंचेगी। इस गैंग में कुछ बच्चे भी शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : डकैतों की गोलियों से एक बार फिर दहला ग्वालियर-चबंल क्षेत्र, पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

खेत में पानी लगा रहे किसान की करंट से मौत
ग्वालियर. जिगसौली (पुरानी छावनी) में खेत में पानी लगा रहे किसान की करंट से मौत हो गई। काफी देर तक वह खेत में पड़ा रहा जबकि उसके पिता खेत पर पहुंचे तब घटना पता चली। पुलिस को घटना पता चली तो मौके पर पहुंची। शव का पीएम कराकर मर्ग कायम किया। पुलिस के मुताबिक जिगसोली निवासी जितेन्द्र सिंह किरार (२३) रविवार सुबह करीब ११ बजे खेत में पानी लगाने गया था। मोटर से खेत में पानी की सप्लाई हो रही थी। तभी उसे करंट लग गया। कुछ देर तड़पने के बाद उसने खेत में ही दम तोड़ दिया। आस-पास कोई मौजूद नहीं था। इसलिए किसी की नजर भी नही पड़ी। जब कुछ देर बाद उसके पिता देव सिंह खेत पर आए तब घटना पता चली।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर BF ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट,FACE BOOK देख युवती ने उठाया खतरनाक कदम


भतीजी से दुष्कर्म करने वाला पकड़ा
ग्वालियर. ***** की बेटी से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को थाटीपुर पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि आरोपी का कहना है उसे झूठा फंसाया गया है। क्योंकि उसने अपने ***** पर भिंड में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी सुबोध खान निवासी जालोन को पुलिस ने पकड़ा है। सुबोध ने ११ फरवरी को ***** की बेटी से दुष्कर्म किया था।


स्कूल से बिजली का सामान चोरी
ग्वालियर. खेड़ापति शासकीय स्कूल से बिजली का सामान चोरी हो गया। चोरी गए सामान की कीमत 15 हजार रुपए है। पुलिस के मुताबिक चोरी 28 अप्रैल से 5 मई के बीच हुई है। चोर स्कूल से 4 पंखे, 4 ट्यूबलाइट, , बिजली का बायर चुराकर ले गए।पुलिस ने जीवाजीगंज निवासी शिवदत्त भार्गव की शिकायत पर अज्ञात चोर पर एफआईआर कर ली है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़