1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत चुनाव वाले इलाके में खपाने यहां हरिणायाणा से लाई गई थी गांजे की खेप, एन वक्त पर पहुंच गई पुलिस

ताजा मामला रविवार को ग्वालियर में उस समय सामने आया, जब पुलिस ने हरियाणा से लाए जा रहे गांजे की खेप पकड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jun 2022, 5:58 PM IST

News

पंचायत चुनाव वाले इलाके में खपाने यहां हरिणायाणा से लाई गई थी गांजे की खेप, एन वक्त पर पहुंच गई पुलिस

ग्वालियर. पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रसासन ने सख्ती बरतते हुए शराब चुनावी क्षेत्रों में शराब स्मग्लिंग पर पाबंदी लगाई तो गांजा तस्करी बढ़ने लगी है। ताजा मामला रविवार को ग्वालियर में उस समय सामने आया, जब पुलिस ने हरियाणा से लाए जा रहे गांजे की खेप पकड़ी। पुलिस ने इसके साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले की तस्कर तयस्थान पर माल पहुंचाते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

जब्त किए गए गांजे की कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं, पुलिस गिरफ्त में तीनों अपराधियों ने बताया कि, वो इस माल को हरियाणा से ला रहे थे। फिलहाल, माल सप्लाई कहा करना था इसकी पूछताछ अभी जारी है।

यह भी पढ़ें- ब्लेड से हमले में महिला को आए 118 टांके, पीड़िता के घर मिलने पहुंचे शिवराज, बोले- छोड़ूंगा नहीं


ये है मामला

ग्वालियर क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी दंडोतिया क अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार, आगरा की ओर से गांजा बड़ी खेप ग्वालियर सप्लाई होने आ रही है। इसपर पुलिस ने घेराबंदी कर पता लगाया कि, हाइवे पर एक ट्रक बड़ागांव भूमिया पहाड़ी के पास रुका है, उसमें से तीन युवक निकले। जिनकी पीठ पर पिट्ठू बैग थे। पुलिस ने ट्रक से उतरे तीन युवकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पुलिस को आरोपियों के पास से तीन बैग में 11 किलो 800 ग्राम गांजा मिला। जब्त किए गए गांजे की कीमत 2 लाख 36 हजार रुपए बताई जा रही है।


बदमाशों से जब्त किया सामान

इसके अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से से 13 ATM कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत 27 हजार रुपए नकद भी बरामद किए। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपना नाम वसीम खान, सलीम खान व अय्याश खान निवासी पलवल हरियाणा बताया। तस्करों ने बताया कि, वो हरियाणा से गांजा लेकर ग्वालियर सप्लाई करने आए थे। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए तीनों तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है।

प्रचार का अजब तरीका, ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर बताई जा रही थी शराब की नई स्कीम, देखें वीडियो