यह देखकर शिक्षिका ममता जोर से चिल्लाई, तो आवाज सुनकर मकान मालिक का बेट संदीप और जितेन्द्र चरौरे दौडकऱ ऊपर पहुंचे। उन्होंने एक सिलेंडर को तो बाहर खींचकर दूर कर दिया। लेकिन जिस सिलेंडर में आग लग रही थी उसे वह बुझा नहीं सके और देखते ही देखते सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के धमाके से कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आसपास निवासरत लोगों में दहशत फैल गई।शिक्षिका ममता शर्मा और मकान मालिक का भाई जितेन्द्र इस दौरान घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।