ग्वालियर। शहर से सटे सिमरिया टेकरी रेलवे ट्रैक के समीप एक युवती ने ट्रेन के सामने आकर सुसाइड कर ली। जिससे उसका शरीर दो भागों में क्षत विक्षत हो गया। जानकारी के अनुसार कशिश पुत्री जनवेद जाटव उम्र 19 वर्ष निवासी सिमरिया तहसील डबरा जिला ग्वालियर ने सोमवार मंगलवार की रात करीब दो बजे सिमरिया टेकरी रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया।