14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ साल से शिक्षक कर रहा था गलत काम, फिर सामने आई सच्चाई

शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है शिक्षकशादी का झांसा देकर हवस का शिकार बना रहा था युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 8 Jul 2019, 1:56 PM IST

girl rape

आठ साल से शिक्षक कर रहा था गलत काम, फिर सामने आई सच्चाई

ग्वालियर। छात्रा को शादी का झांसा देकर शिक्षक आठ साल से उसे हवस का शिकार बनाता रहा। वह बालिग हो गई तो शादी की जिद की,लेकिन वह टाल गया। छात्रा को शक हुआ और उसके बारे में जानकारी ली थी तो मालूम चला वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है,जबकि पीडि़ता से कहा था उसकी शादी नहीं हुई है। तब छात्रा ने थाने जाकर बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने बताया जब वह 14 साल की थी तभी से शिक्षक राजकुमार मेवाफरोश उर्फ राज सर निवासी भूरे बाबा की बस्ती उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है।

इसे भी पढ़ें : पहले मारे 20 चाकू फिर पत्थरों से कुचला सिर, सुबह लावारिस पड़ा मिला शव

राजकुमार ने 2011 में छात्रा के चाचा के घर में कोचिंग खोली थी। तभी छात्रा से उसकी मुलाकात हुई। फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आखिरी बार 2 अप्रैल 2019 को उसके घर आकर भी बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे धमकी भी दी। परेशान छात्रा ने पुलिस को पूरी घटना बताई। पीडि़ता की शिकायत पर राजकुमार पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ।

इसे भी पढ़ें : भोपाल से आ रहे यात्रियों के ट्रेन से लाखों रुपए के जेवरात पार

घर से चोरी भी कराई
पीडि़ता का कहना है उसे शादी का वादा करके राजकुमार ने उससे एक बार घर से पैसे भी चोरी कराए थे। वह पैसे उसने राजकुमार को ही दिए थे,जब राजकुमार की पोल खुली तो पीडि़ता ने पैसे वापस मांगे, लेकिन उसने धमकाकर चुप करा दिया।

इसे भी पढ़ें : फिल्मी दुनिया के चर्चित डॉयलाग से हुआ महिला एवं बाल विकास मंत्री का सामना

नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार
बहन से धोखा कर बहन ने ही उसका बलात्कार करवा दिया। जब वह होश में आई तो बहन के दोस्त ने उसे धमकाया कि उसकी बात नहीं मानी तो उसे बदनाम कर देगा। डर के कारण पीडि़ता चुप रही। बाद में बहोड़ापुर थाने जाकर एफआईआर कराई। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता के साथ ओमप्रकाश खटीक ने बलात्कार किया है।

इसे भी पढ़ें : पड़ाव आरओबी उद्घाटन के लिए भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की जंग, जानें क्या है पूरा मामला

पीडि़ता ने बताया कि ओमप्रकाश को वह कई सालों से जानती है। ओमप्रकाश के उसकी बहन से अवैध संबंध हैं। उसने ओमप्रकाश को एक लाख रुपए उधार भी दे रखे थे। वह 1 मार्च 2018 को वह बहन से मिलने रमजान नगर गई थी। वहां ओमप्रकाश भी बैठा था। दोनों ने मिलकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे उसको नशा चढ़ गया। इसके बाद ओमप्रकाश ने उसके साथ बलात्कार किया।

इसे भी पढ़ें : सुबह-शाम की बारिश से मिली राहत, अब अच्छी बारिश का इंतजार