1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायर्ड सूबेदार की बेटी ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, गंभीर

रिटायर्ड सूबेदार की बेटी ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 8 Sep 2018, 2:30 PM IST

gun fire injured

रिटायर्ड सूबेदार की बेटी ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, गंभीर

ग्वालियर। रिटायर्ड सुबेदार की बेटी ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। घटना के वक्त माता-पिता और दोनों भाई घर के बाहर थे। बड़ा भाई दोपहर को घर लौटा तो बहन खून से लथपथ पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। सिटी स्कैन कराया तब पता चला कि गोली लगी है। गोली की खबर मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। भाई से वजह पूछी तो उसका कहना था उसे कुछ नहीं मालूम कि बहन ने गोली क्यों मारी है। देर रात तक युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी। गोला का मंदिर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पैदल मार्च : SC ST ACT के विरोध में शामिल हुए अल्पसंख्यक भी, युवक ने की खुद को आग लगाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक नारायण बिहार कालोनी में रहने वाले अरविंद यादव की बेटी करिश्मा यादव (21) ने गोली मारी है। अरविंद करीब चार महीने पहले ही रिटायर हुए है। उनके दो बेटे और एक बेटी करिश्मा है, जो बीकॉम कर चुकी है। बड़ा बेटा शिवम भी आर्मी में है। वर्तमान में अंबाला पदस्थ है। उसने बताया गुरुवार को माता-पिता चित्रकूट चले गए थे। वह इटावा गया हुआ था। घर में छोटा भाई और बहन करिश्मा थे। शुक्रवार दोपहर को घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज के बाद करिश्मा ने जबाब दिया कि उसकी ऑखें सूजी है। वह दरवाजा नहीं खोल सकती। घर के बगल से दीवार लांघकर वह घर के अंदर पहुंचा। देखा करिश्मा जमीन पर बैठी है। उसके सिर से खून निकल रहा था। फर्श पर भी खून पड़ा था। उसने कहा कमरे में रिवॉल्वर पड़ी है। उसमें कारतूस लगा है। उसे मत छूना। करिश्मा ने बोली उसके सिर मे दर्द है। उसे दर्द की गोली दे दो। लेकिन उसकी हालत खराब देखकर उसे हॉस्पीटल लेकर पहुंचा।

रास्ते में पिता को मिली खबर
पिता को घटना उस वक्त पता चली जब चित्रकुट से लौटते समय झांसी में थे। उन्हें फोन पर बताया तो उन्होंने कहा कि कुछ देर में घर आ जाउंगा।

जांच की जा रही है
करिश्मा को अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी है। भाई का कहना है वह घर लौटा तब घटना पता चली। उसने गोली क्यों मारी वजह पता कर रहे है। फिलहाल रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है।
स्वदेश तिवारी, टीआइ गोला का मंदिर थाना