31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैदल मार्च : SC ST ACT के विरोध में शामिल हुए अल्पसंख्यक भी, युवक ने की खुद को आग लगाने की कोशिश

पैदल मार्च एससीएसटी एक्ट के विरोध में शामिल हुए अल्पसंख्यक भी, युवक ने की खुद को आग लगाने की कोशिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 8 Sep 2018, 1:47 PM IST

sc st act ka virodh

पैदल मार्च : SC ST ACT के विरोध में शामिल हुए अल्पसंख्यक भी, युवक ने की खुद को आग लगाने की कोशिश

ग्वालियर। 6 सितम्बर के भारत बंद के बाद शनिवार को ग्वालियर के सवर्ण, ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने आज पैदल यात्रा निकाल कर विरोध दर्ज कराया है। करीब 4 हजार से ज्यादा लोग इस इस पैदल यात्रा में शामिल थे। जिनमें ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज, वैश्य समाज, ओबीसी समाज के संगठन, महिला संगठन, शामिल थे। पैैदल रैली मानङ्क्षसह चौराहे से शुरू होकर राजमाता चौक तक गई। जहां एसडीएम संदीप केरकेट्टा को एससी एसटी एक्ट मं संधोकन किए जाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक समर्थक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश भी की है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते युवक खुद को आग के हवाले नहीं कर पाया। बताया जा रहा है योगेन्द्र सिंह कुशवाह 30 वर्ष निवासी नोनेरा गांव ने खुद को जलाने की कोशिश की थी।

अमित शाह को काले झण्डे दिखाने की तैयारी
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महामंत्री ई.राजेंद्र सिंह भदौरिया ने विेशेष बातचीत में पत्रिका को बताया है कि 19 सितंबर को ग्वालियर चंबल संभाग के भाजपा युवा सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित को हम काले झण्डे दिखाएंगे। यदि प्रदेश सरकार ने इस एक्ट में संसोधन नहीं किया तो विरोध और व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने सांसद और मंत्रियों के बंगले पर चस्पा किए धिक्कार पोस्टर,See video

युवक ने की खुद जलाने की कोशिश
पैदल यात्रा के दौरान योगेन्द्र सिंह कुशवाह निवासी नौनेरा गांव ने खुद पर कैरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। उसकी इस हरकत को ड्यूटी पर तैनात सीएसपी ग्वालियर देवेंद्र सिंह कुशवाह ने नाकाम कर दिया। युवक के मिट्टी का तेल डालते ही फुर्ती दिखाते हुए सीएसपी ने उसे धरदबोचा और पुलिस की गाड़ी में बंद कर दिया। बताया गया है योगेंद्र भाजपा से जुड़ा हुआ है और छात्र नेता भी रह चुका है।

Breaking : एससी-एसटी एक्ट : भाजपा के चार दिग्गज सवर्ण नेताओं का इस्तीफा,हिली मोदी सरकार