ग्वालियर। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक ने कक्षा नौवीं की छात्रा को पहले नशीला पदार्थ खिलाया,फिर उसके साथ दुष्कृष्य किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह दो साल तक दैहिक शोषण करता रहा। इसी बीच उसने दूसरे कोचिंग संचालक को भी वह वीडियो भेज दिया। जिससे दूसरा कोचिंग संचालकर भी उस छात्रा को ब्लैकमेल कर शोषण करने लगा।