30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाबे पर खाना लेने पहुंचे गुंडे, पैसे के बदले गोली ठोकी

ढाबे से खाना लेने के बाद 330 रू का बिल चुकाने की बजाए गुंडों ने गोलियां ठोंक दीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Punit Shrivastava

•

Updated: 19 Apr 2022, 1:36 AM IST

threw food from the car, fired bullets

ढाबे पर खाना लेने पहुंचे गुंडे, पैसे के बदले गोली ठोकी

ग्वालियर। ढाबे से खाना लेने के बाद 330 रू का बिल चुकाने की बजाए गुंडों ने गोलियां ठोंक दीं। होटल स्टाफ से कहा पैसा चुकाते नहीं बल्कि पैसा वसूलते हैं। हमारी शक्ल याद करो दोबारा पेसा मांगने की भूल मत करना। ढाबा मैनेजर ने फिर भी पैसा मांगा तो गुंडे आपा खो गए। तमंचे और बंदूक से गोलियां ठोंक दीं। फायरिंग में ढाबा संचालक के बाजू से गोली निकल गई। गुंडई कर बदमाश उस वक्त तो चले गए। लेकिन बच नहीं पाए। उनकी हरकत ढाबे के सीसीटीवी में रेकार्ड हो गई। पुलिस ने फुटेज चैक किए तो गुंडों की शक्ल देखकर पहचान लिया सभी क्रिमनल हैं। आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया।
ढाबा स्टाफ ने बताया रात करीब एक बजे लक्जरी कार एमपी 07 सीएफ 9429 से जीतू उर्फ जितेन्द्र गुर्जर, मुनेन्द्र तोमर, मनोज राजावत, गोविंद शर्मा ढाबे पर आए थे। कार में बैठे , बैठे ही खाने का आर्डर दिया। उसका बिल 330 रू हुआ था। ढाबा मैनेजर जयकुमार पैसा लेने पहुंचा तो बदमाशों ने उससे कहा हम पैसा देते नहीं हैं, लेते हैं। सेठ से कह देना खाना जीतू गुर्जर ले गया। लेकिन मैनेजर अड गया खाना तो पैसा देकर ही ले जाने देगा।
कार से उतरे खाना फेंका, गोलियां चलाई
फोकट में खाना नहीं ले जाना सुनकर गुंडे कार से उतर आए। पैक कराया खाना सडक़ पर फेंक दिया। उनमें एक ने साथियों से कहा हथियार निकाल लाओ। फिर दनादन गोलियां ठोंकी। एक फायर उनके बाजू से भी निकल गया। घटना से ढाबा स्टाफ सहम गया। गुंडे धमकी देकर चले गए। दोबारा यह भूल मत करना।
जैसा कि ढाबा संचालक बंटू परिहार ने पत्रिका को बताया
फुटेज से पहचाने दबोचे
ढाबे पर सीसीटीवी लगे हैं, घटना पता चलने पर पुलिस ने फुटेज चैक किए। उनसे गुंडों को पहचान लिया। पुलिस का कहना है ढाबे पर गोलियां चलाकर भागे गुंडों पर कई केस दर्ज हैं। उन्हें देर रात राउंडअप कर शंट किया। आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उनसे फायरिंग में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हुए हैं।
प्रशांत यादव महाराजपुरा टीआई