डीईओ को स्कूल बंद और शिक्षक नदारद मिले, नोटिस जारी किए
जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कईस्कूलों में शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने गत दिवस हाईस्कूल पचोखरा, हाईस्कूल बड़ौनकला, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदगवां, हाईस्कूल सनोरा, माध्यमिक शाला सनोरा एवं हाईस्कूल चौपरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल पचोखरा में रविंद्र कुमार प्रजापति अध्यापक, कृष्णकांत उनिया अध्यापक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले।