15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2018 : धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत,ये है पूजा विधि

Diwali 2018 : धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत,ये है पूजा विधि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 5 Nov 2018, 5:47 PM IST

diwali 2018

Diwali 2018 : धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत,ये है पूजा विधि

ग्वालियर। दीपोत्सव का पांच दिवसीय पर्व सोमवार से शुरू गया है। इस बार यह त्योहार शुभ योग व संयोग के साथ देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को धनतेरस रहेगी। इस दिन आरोग्य, आयुष, धन धान्य सुख देने वाले देव आयुर्वेद के जनक धनवंतरी का समुद्र मंथन से प्राकट्य हुआ था। इस दिन हस्त नक्षत्र का चंद्रमा, तुला में शुक्र, वृश्चिक राशि में गुरु, धनु में शनि, मकर में मंगल विशिष्ट महायोग शताब्दी में एकाध बार ही घटित होता है। विद्यार्थियों और गृहणियों के लिए विशिष्ट सौभाग और वृद्धि दायक है। यह संयोग, रजत गणेश प्रतिमा खरीदने के लिए शुभ होगा।

यह भी पढ़ें : Diwali 2018 : इस बार शुभ योग में मनेगा दिवाली का त्योहार,ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा

विशेष रूप से लाभदायक, सुख संपत्ति दायक, विशिष्ट है यह धनतेरस पर वाहन की खरीद का सुख:द संयोग है। स्वर्ण आभूषण खरीदने से अचल लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। सोमवार को ११.३० से १२.४० या प्रदोष बेला में खरीदारी करें। दोपहर से शाम तक गणेश लक्ष्मी चांदी के धातु के बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम में वाहन, मिट्टी के दिए, श्री यंत्र झाडू, वस्त्र, नमक, कोढ़ी, शंख, खड़ा धनिया, गोमती चक्र, कुबेर की कोट और सात मुखी रुद्राक्ष खरीदना चाहिए।

यह भी पढ़ें : diwali 2018 : तीन दिन यहां रहेगा हाइअलर्ट,यहां से गुजरने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

दूसरा दिन रूप चौदस
6 नवंबर को नरक चतुर्दशी अर्थात रूप चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व चित्रा नक्षत्र में तुला राशि में प्रीति योग में मनेगा। इस दिन सूर्योदय होने पर स्नान करने से श्री जी की प्राप्ति होती है। मंगलवार को छोटी दीपावली धूमधाम से शहर में मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत पूजन करने से वर्ष भर किसी भी तरह की यातना नहीं सहनी पड़ती। इस दिन से ही लोग घरों को दीपों से रोशन करना शुरू कर देते हैं। नरक चतुर्दशी को गोधूलि बेला में शाम ५.३० बजे से ६.३० बजे तक दीपदान करने का श्रेष्ठ समय होगा। इस दिन पूर्वजों को दीपदान भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें : diwali 2018 : 59 साल बाद दीपावली पर बन रहा है ऐसा योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

तीसरा दिन महालक्ष्मी पूजा
काॢतक मास की अमावस्या को महालक्ष्मी, सरस्वती और श्रीगणेश का पूजन घर-घर होगा। ७ नवंबर को कार्तिक मास की अमावस्या को लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा गोधूलि बेला में प्रदोष काल में होगी। रात्रि १२ बजे से २.२३ बजे तक महालक्ष्मी की साधना के लिए शुभ मुहूर्त है। इस दिन कमल के फूल, कमल गट्टा के साथ महालक्ष्मी की पूजा करना शुभकारी होता है।महालक्ष्मी की पूजा से पहले नारायण हरि का पूजन करने से लक्ष्मी जी का स्थाई वास होता है।

चौथा दिन गोवर्धन पूजा
दीपोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा पांच हजार साल पुरानी परंपरा है। ८ नवंबर को गोवर्धन पूजा घर-घर होगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा, गो-पूजा और अन्नकूट होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी हाथ की अंगुली पर उठाकर इंद्रदेव का अभिमान तोड़ा था।

पांचवें दिन भाईदौज
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष द्वितीय को भाई दौज का त्योहार मनाया जाता है। ८ नवंबर शुक्रवार को भाई बहन का पावन संबंध प्रेमभाव को स्थापित करता है। इस दिन भाइयों को बहनों द्वारा तिलक कर उनके दीर्घायु की कामना की जाएगी।