शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिमार में अतिथि शिक्षक की भर्ती के लिए कुल सात लोग प्रीतारत थे जिनमें पहले नंबर पर संदीप सिंह, दूसरे पर श्वेता भारद्वाज, तीसरे पर उदय सिंह, चौथे पर प्रियंका शर्मा और पांचवे नंबर पर विष्णु सिंह परिहार है। लेकिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा चयन प्रक्रिया के लिए ठहराव में घालमेल कर संकुल केंद्र जरसेना भेज दिया गया जहां उसका ठीक से अवलोक करने के बजाए पांचवें नंबर के आवेदक विष्णु सिंह परिहार का चयन कर उसे ऑनलाइन तक कर दिया गया है।