
हार की कगार पर पहुंचे सिंधिया,एक लाख से अधिक मतों से पीछे,भाजपा में खुशी की लहर
ग्वालियर। गुरुवार सुबह जैसे ही आठ बजे से गुना शिवपुरी लोकसभा सीट की मतगणना शुरू हुई। उसके बाद पहले ही चरण से कांग्रेस के दिग्गज नेता सिंधिया लगातार पिछड़ते गए और अभी तक वह एक लाख 22 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं ऐसे में सिंधिया हार की कगार पर पहुंच चुके हैं। हालांकि अभी फाइलन रिजल्ट नहीं आए है।
सिंधिया परिवार का गढ़ रही गुना-शिवपुरी संसदीय सीट
गुना-शिवपुरी संसदीय सीट हमेशा से सिंधिया परिवार का गढ़ रही है। विजयाराजे सिंधिया के बाद उनके पुत्र माधवराव सिंधिया तथा अब उनके उत्तराधिकारी ज्योतिरादित्य सिंधिया पांचवी बार चुनाव मैदान में हैं। अभी तक यह सीट सिंधिया परिवार की श्योर सीट मानी जाती थी, फिर चाहे इस परिवार के नजदीकी रहे महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ही क्यों न चुनाव लड़े हों, आसानी से उन्हेें जीत मिली। इतनी भरोसेमंद सीट पर इस बार एग्जिट पोल भी असमंजस जता रहा है, जिससे यह चर्चा भी चल निकली है कि क्या मोदी लहर से अधिक मोदी फेक्टर असरकारक है। क्योंकि पिछली बार जब मोदी लहर में प्रदेश की 29 में से 27 सीटें कांगे्रस हार गई थी, उसमें भी सिंधिया ने अपनी सीट को न केवल बचाया, बल्कि लगभग 1 लाख 20 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। यह स्थिति तब रही, जब भाजपा प्रत्याशी के रूप में जयभान सिंह पवैया जैसा चर्चित चेहरा था, लेकिन इस बार तो भाजपा प्रत्याशी डॉ. केपी यादव को शिवपुरी की 90 फीसदी आबादी न तो जानती है और न देखा है। इन हालातों के बीच जब एग्जिट पोल ही कन्फर्म नहीं है तो ऐसे में संसदीय क्षेत्र का हर शख्स परिणाम जानने को उत्सुक है।
इस सीट से 4 बार सांसद चुने गए हैं सिंधिया
लोकसभा सीट गुना से 1957 से 1962 तक पहली बार राजमाता विजयाराजे सिंधिया इंडियन नेशनल कांगे्रस से सांसद चुनी गईं। राजमाता जहां 5 बार सांसद रहीं, वहीं उनके पुत्र माधवराव सिंधिया इस सीट से 4 बार सांसद चुने गए। पिता के आकस्मिक निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सीट की कमान संभाली और वे लगातार चार बार से सांसद चुने गए और इस बार वे पांचवी बार कांगे्रस से प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में जहां मोदी लहर के चलते सिंधिया शिवपुरी व गुना शहर हार गए थे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र से उन्हें अच्छी जीत मिली थी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पिछली बार जहां-जहां मोदी की सभाएं हुईं, वहां भाजपा जीती थी। इस बार तो सिंधिया ने चुनावी भाषणों के दौरान मोदी व शिवराज सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र में आमंत्रित भी किया, लेकिन मोदी नहीं आए तथा शिवराज सिंह ने भी केवल एक सभा कोलारस में की। इतना सब होने के बाद भी यदि एग्जिट पोल के सर्वे गुना-शिवपुरी सीटको लेकर कन्फर्म नहीं है, तो यह माना जा रहा है कि इस बार मोदी फेक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में असरकारक रहा। यह स्थिति इसलिए भी बन रही है, क्योंकि संसदीय सीट पर यादव बाहुल्य विधानसभाएं हैं, जहां से अभी तक कांग्रेस को एकतरफा वोट मिला करते थे, लेकिन इस बार भाजपा की ओर से यादव प्रत्याशी होने से इन वोटों का समीकरण गड़बड़ा गया है। मतदान के बाद से जो चर्चाएं सामने आई हैं, उनमें मुंगावली, अशोकनगर व चंदेरी की तीनों सीटों पर जब प्लस-मायनस होगा तो भाजपा को बढ़त मिलेगी, जबकि कोलारस, शिवपुरी व गुना में फाइट रहेगी तथा बमोरी एवं पिछोर से कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है। हालांकि यह अभी मतदान के बाद रुझान ही हैं, जबकि मतदाताओं का फैसला तो ईव्हीएम खुलने व मतगणना परिणाम आने के बाद ही सामने आएगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
23 May 2019, 4:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़




