16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें देवी मां की आराधना,बदल जाएगी आपकी किस्मत

गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें देवी मां की आराधना,बदल जाएगी आपकी किस्मत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 10 Jul 2018, 5:23 PM IST

gupt navratri

इस बार ऐसे मनाई जाएगी गुप्त नवरात्रि,यहां देखे पूरा कैलेंडर

ग्वालियर। इस बार आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि पर्व 13 जुलाई से शुरू हो रहा है जो कि मार्गी गुरु में मनाया जाएगा। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि 13 जुलाई सुबह 8 बजे तक आषाढ़ अमावस्या है और इसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। इसके बाद शनिवार को द्वितीया तिथि है। इसमें प्रतिपदा तिथि का क्षय हो रहा है। इसलिए शास्त्रानुसार गुप्त नवरात्रि का पर्व 13 जुलाई को ही मनाया जाएगा जो कि २१ जुलाई तक है। ज्योतिषाचार्य राधेश्याम शर्मा ने बताया कि चार माह से वर्की चल रहे गुरु बृहस्पति मंगलवार की रात से तुला राशि में मार्गी हो रहे है।

वहीं गुरु के मार्गी होने से राजनीति,व्यापार,गृह क्लेश तथा आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्र के बाद शुभ फल तीन माह बाद 11 अक्टूबर से गुरु के वृश्चिक राशि में परिवर्तन के बाद प्राप्त होगा।

वहीं शुक्र ग्रह का कर्क राशि से सिंह राशि में परिवर्तन 5 जुलाई की रात्रि से ही हो गया है। जिस जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह बलवान होता है उसे कई प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाओं तथा ऐश्वर्य विलासिता का लाभ मिलेगा। गुप्त नवरात्र में जातक को मां भगवती की पूजा अर्चना करनी चाहिए,जिससे मां की कृपा उस पर बनी रहे।

यह है तीथि और त्योहार
10 जुलाई भौम प्रदोष व्रत
11 जुलाई मास शिवरात्रि
12 जुलाई अमावस्या पितृ कार्य
13 जुलाई गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
14 जुलाई शनि पुष्य नक्षत्र
21 जुलाई भडली नवमी

23 जुलाई देवशयनी एकादशी
25 जुलाई बुध प्रदोष
27 जुलाई गुरु पूर्णिमा
28 जुलाई श्रावण मास प्रारंभ
30 जुलाई श्रावण पहला सोमवार
31 जुलाई चतुर्थी व्रत

समय पर करें पूजा अर्चना
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि गुप्त नवरात्र में मां भगवती की आराधना दुर्गा सप्तसती से की जाती है। यदि समयाभाव है तो भगवान् शिव रचित सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ अत्यंत ही प्रभाव शाली एवं दुर्गा सप्तसती का सम्पूर्ण फल प्रदान करने वाला है। इससे जातक पर मां की कृपा होती है और उसका भाग्य भी चकम जाता है। साथ ही गुप्त नवरात्र में मां की आराधना का विशेष ध्यान रखा जाए और पूजा को समय और नियम के अनुसार ही करें तो अधिक लाभ मिलता है।

यह करें उपाय
पंडित रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्र १३ जुलाई से शुरू हो रही है जो कि २१ जुलाई तक है। इस दौरान मां की कृपा पाने के लिए भक्तों यह उपाय जरूर करना चाहिए जिससे उन्हें जीवन में काफी सफलता पाई जा सके। उन्होंने बताया कि एक चौकी पर मिट्टी का कलश पानी भरकर मंत्रोच्चार सहित रखा जाता है। मिट्टी के दो बड़े कटोरों में मिट्टी भरकर उसमे गेहूं-जौ के दाने बो कर ज्वारे उगाए जाते हैं और उसको प्रतिदिन जल से सींचा जाता है।

दशमी के दिन देवी-प्रतिमा व ज्वारों का विसर्जन कर दिया जाता है। महाकाली,महालक्ष्मी और महासरस्वती की मूर्तियां बनाकर उनकी नित्य विधि सहित पूजा करें और पुष्पों को अध्र्य दें। इन नौ दिनों में जो कुछ दान आदि दिया जाता है उसका करोड़ों गुना मिलता है। नवरात्रि व्रत से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है। कन्या पूजन-नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। अष्टमी के दिन कन्या-पूजन का महत्व है जिसमें 5, 7,9 या 11 कन्याओं को पूज कर भोजन कराया जाता है। यह सब करने से मां की कृपा भक्तों पर हमेशा के लिए बनी रहती है।