16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुप्त नवरात्र : नौ दिनों ऐसे करें मां की तंत्र साधना और चमकाए अपना भाग्य

गुप्त नवरात्र : नौ दिनों ऐसे करें मां की तंत्र साधना और चमकाए अपना भाग्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 6 Jul 2018, 6:21 PM IST

gupt navratri ka mahatva

गुप्त नवरात्र : नौ दिनों ऐसे करें मां की तंत्र साधना और चमकाए अपना भाग्य

ग्वालियर। भारत देश में अधिकतर लोग यही जानते हैं कि साल में केवल दो ही नवरात्रि आती है। जिसमें एक चैत्र नवरात्र तो दूसरी शारदीय नवरात्र,लेकिन हिन्दू धर्म के अनुसार देवी की साधना के लिए साल में चार नवरात्र आती हैं। जिसमें आषढ और माघ मास में मनाई जाने वाली नवरात्र को शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि/नवरात्र भी कहा जाता है। पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 13 जुलाई से शुरू हो रही है जो कि 21 जुलाई तक है।

यह भी पढ़ें : राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां,भाग्य का साथ पाने के लिए करें 5 उपाय

उन्होंने बताया कि इस साल गुप्त नवरात्रि शनि पुष्य संयोग में शुरू होगी और आठ दिन की रहेगी। जिसके हिसाब से 21 जुलाई शनिवार को ही देश और प्रदेश में नवमी मनाई जाएगी। 13 जुलाई को सुबह 5.57 से 9.07 तक सर्वार्थ सिद्धि योग है जिसमें मां की पूजा और साधना करना अति उत्तम होता है। साथ ही गुप्त नवरात्रों में मां भगवती की पूजा की जाती है और मां भगवती के सभी नौ रूपों की पूजा नवरात्रों के भिन्न-भिन्न दिन की जाती है। तो आइए हम आपको बता रहे हैं कि किस देवी की पूजा कब की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : अशुभ योगों में होगा चंद्रग्रहण,आ सकती है प्राकृतिक आपदा,4 राशि वाले रहें संभलकर

13 जुलाई (शुक्रवार) 2018 : घट स्थापन एवं माँ शैलपुत्री पूजा
14 जुलाई (शनिवार) 2018 : माँ ब्रह्मचारिणी पूजा
15 जुलाई (रविवार) 2018 : माँ चंद्रघंटा पूजा
16 जुलाई (सोमवार) 2018: माँ कुष्मांडा पूजा
17 जुलाई (मंगलवार) 2018 : माँ स्कंदमाता पूजा

यह भी पढ़ें : आपके लिए कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ,डेली लाइफ में मिलते है इसके संकेत


18 जुलाई (बुधवार) 2018 : माँ कात्यायनी पूजा
19 जुलाई (बृहस्पतिवार) 2018: माँ कालरात्रि पूजा
20 जुलाई (शुक्रवार) 2018 : माँ महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी
21 जुलाई (शनिवार ) 2018: माँ सिद्धिदात्री, नवरात्री पारण

सम्पूर्ण फल प्रदान करने वाला
पंडित राधे महाराज ने बताया कि नवरात्र में मां भगवती की आराधना दुर्गा सप्तसती से की जाती है। यदि समयाभाव है तो भगवान् शिव रचित सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ अत्यंत ही प्रभाव शाली एवं दुर्गा सप्तसती का सम्पूर्ण फल प्रदान करने वाला है। इसके करते ही जातक पर मां की कृपा होती है और उसका भाग्य भी चकम जाता है।