16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुप्त नवरात्र : राशि के अनुसार नवरात्र में इन वस्तुओं का दान करने से चमक जाती है आपकी किस्मत

राशि के अनुसार नवरात्र में इन वस्तुओं का दान करने से चमक जाती है आपकी किस्मत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 6 Jul 2018, 7:41 PM IST

gupt navratr

गुप्त नवरात्र : राशि के अनुसार नवरात्र में इन वस्तुओं का दान करने से चमक जाती है आपकी किस्मत

ग्वालियर। हिन्दू धर्म के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रही है जो कि 21 जुलाई तक है। देवी की साधना के लिए गुप्त नवरात्र में मां भगवती की पूजा और तंत्र साधना करने से कई लाभ भक्तों को मिलते हंै। जिसके करने से उन्हें जीवन में काफी सफलता भी मिलती है। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि हिन्दू धर्म के अनुसार देवी की साधना के लिए साल में चार नवरात्र आती हैं। जिसमें आषढ और माघ मास में मनाई जाने वाली नवरात्र है। जिसे शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्र भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 13 जुलाई से शुरू हो रही है जो कि 21 जुलाई तक है और इस बार गुप्त नवरात्रि शनि पुष्य संयोग में शुरू होगी जो कि आठ दिन की रहेगी।

यह भी पढ़ें : गुप्त नवरात्र : नौ दिनों ऐसे करें मां की तंत्र साधना और चमकाए अपना भाग्य

इस दौरान भक्तों द्वारा नौ दिनों तक मां भगवती के नौ रूपों की पूजा की जाती है। जिसके करने से भक्तों को काफी लाभ मिलता है। साथ ही गुप्त नवरात्र में तंत्र साधना भी की जाती है। गुप्त नवरात्र में दतिया जिले में स्थित मां धूमावती मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और यहां हजारों की संख्या में भक्त मां के दर्शन करने के लिए पहुंचते है। साथ ही मां धूमावती को तंत्र साधना की देवी भी कहा जाता है। पंडित रत्नेश शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्र के मौके पर यदि आप अपनी राशि अनुसार दान करेंगे तो आपको इसका विशेष फल प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें : राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां,भाग्य का साथ पाने के लिए करें 5 उपाय

उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्र में जातक को राशि के अनुसार इन वस्तुओं का दान जरूर करना चाहिए। जिससे मां की कृपा उन पर बनी रहे। उन्होंने बताया कि देवी की साधना के लिए साल में चार नवरात्र आती हैं। जिसमें आषाढ और माघ मास में मनाई जाने वाली नवरात्र विशेष है। मां धूमावती की पूजा करने से भक्तों को जीवन के दुखों तथा तनावों से मुक्ति मिलती है और वह जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। नवरात्र के मौके पर यदि आप अपनी राशि अनुसार इन वस्तुओं का दान करेंगे तो आपको इसका विशेष फल प्राप्त होगा। तो आइए जानते है आपको अपनी राशि के हिसाब से क्या चीजें दान करनी चाहिए।

navratri 2018 " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/06/gupt_navratri_3063088-m.jpg">

राशि के अनुसार यह करें दान

1. मेष- गेहूं और गुड़ का दान करें,गरीबों में अन्न और वस्त्र का भी दान कर सकते है।

2. वृष- स्टील के बर्तन,चावल और चीनी।

3. मिथुन- गरीबों में वस्त्र का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क- धार्मिक पुस्तक का दान करें। एक ताबें के पात्र में लडडू भरकर श्री हनुमान जी के मंदिर में दान करें।

5. सिंह- ताम्र पात्र का दान करें। गरीबों में अन्न दान करें। गेहूं और गुड़ का दान भी लाभप्रद है।

6. कन्या- गरीबों में वस्त्र का दान करें। गरीबों में खिचड़ी बाटें।

यह भी पढ़ें : आपके लिए कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ,डेली लाइफ में मिलते है इसके संकेत

7. तुला- गरीबों में चावल का वितरण करें।

8. वृश्चिक- गरीबों में भोजन बाटें। रक्त दान करें।रक्त दान करने से मंगल ग्रह से होने वाले दोष समाप्त होता है।

9. धनु- धार्मिक पुस्तकों का दान करें। अस्पताल में गरीब मरीजों में फल का वितरण करें।

10. मकर- तिल का दान करें।गरीबों को भोजन कराएं और शीतल जल पिलाए।

11. कुंभ- तिल और तेल का दान शनि देव को प्रसन्न करेंगे। गरीबों में भोजन और शीतल जल का दान करें।

12. मीन- धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गेहूं और गुड़ गरीबों में बाटें।