ग्वालियर। गुरुवार का दिन सुख सम्बृद्धि और सौभाग्य का दिन होता है। यह दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न नहीं होते, मगर शास्त्रों में उनको प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय भी बताए गए हैं। जिनके माध्यम से आप प्रभु की कृपा के पात्र बन सकते हैं। ज्योतिषार्य सतीश सोनी ने बताया कि शास्त्रों में भी भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है। यही वजह है कि गुरुवार को पूजा में पीला रंग जरूर करें।