12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदूषण से मुक्ती के लिए बनाया ऐसा प्लान, अब बदलेगी शहर की सूरत

प्रदूषण से मुक्ती के लिए बनाया ऐसा प्लान, अब बदलेगी शहर की सूरत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 19 Jun 2018, 12:22 PM IST

gwalior city

प्रदूषण से मुक्ती के लिए बनाया ऐसा प्लान, अब बदलेगी शहर की सूरत

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी मुहिम के दौरान जब्त सामान और अन्य विभागों में खराब हो चुके मशीनी पार्ट्स से सकारात्मक संदेश देने वाली मूर्तियां और कलाकृतियां बनाई जाएंगी, इन्हें शहर के पार्कों, चौराहों, तिराहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। यह काम थ्रीआर योजना के तहत होगा। अप्रैल माह में इंदौर में हुई थ्रीआर की 8वीं रीजनल बैठक के बाद निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है, इसके लिए उन कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है जो दूसरे शहरों में कबाड़ से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। प्रदेश में भोपाल के चीनार पार्क में इसका प्रयोग हो चुका है। दिल्ली के भी कई स्थानों पर थ्रीआर तकनीक पर तेजी से काम हो रहा है।

शहरों के उदाहरण
कानपुर में कचरे को रियूज करते हुए उससे फ र्नीचर बनाने व सूरत में वेस्ट वाटर का उपयोग उद्योगों में किया जा रहा है। अभी 40 एमएलडी पानी साफ किया जा रहा है, कोशिश है कि 150 एमएलडी पानी साफ कर उद्योगों को दिया जाए। ग्वालियर की ओर से बताया गया था कि निगम की गो-शाला के गोबर से चिता में प्रयुक्त होने वाली लकडि़यां बनाई जा रही हैं, जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा।

थ्रीआर का घोषणा पत्र
8वीं रीजनल थ्रीआर फ ोरम इन एशिया एंड दी पेसिफि क इंदौर के घोषणा पत्र में तय किया गया जिसमें औद्योगिक, म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट और घरेलू गंदे पानी का प्रबंधन इस तरह करेंगे, जिससे साफ पानी और साफ हवा मिले और ग्रीन हाउस गैसों को कम किया जा सके।नगरीय निकाय अपने स्तर पर शहरों को साफ , स्मार्ट, अत्याधुनिक संसाधनपूर्ण बनाएंगे, ताकि थ्रीआर पॉलिसी को बढ़ावा दिया जा सके। कचरे का खुद निपटारा करने बढ़ावा देंगे। जगह पर ही कचरे को अलग करने, स्पॉट प्रोसेस करते हुए बायोडिग्रेडेबल कचरे में बदलेंगे। शहरवासियों को इंफ ारमल सेक्टर को विकेंद्रीकृत व्यवस्था के तहत कचरे के निपटान में शामिल करते हुए उनसे थ्रीआर पर काम करने के लिए कहेंगे। सभी को स्वास्थ्यगत और पर्यावरण पर होने वाले असर की जानकारी देते हुए उन्हें इससे बचने के लिए जोड़ा जाएगा।

सभी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने पर जोर देंगे।
समुद्र और उसमें मौजूद जीवों के संरक्षण का ध्यान रखते हुए प्लास्टिक के कम से कम उपयोग पर ध्यान देंगे। गंदे पानी को ट्रीट कर उसे वापस इस्तेमाल करने का वादा करते हुए जलसुरक्षा, जलगुणवत्ता को बनाए रखेंगे, ताकि भविष्य में किसी भी हालत में पानी की क्वालिटी को लेकर दिक्कत न आए।

थ्रीआर पॉलिसी के हिसाब से ही पानी को लेकर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेंगे। सभी इस पर फ ोकस करेंगे कि भविष्य में माइक्रो प्लास्टिक, रासायनिक, खतरनाक कचरा मेडिकल वेस्ट और ईवेस्ट का सही तरह से निपटारा हो। कचरा प्रबंधन की तकनीकों को प्रमोट किया जाएगा, जिसमें सूचना और संवाद से जुड़ी तकनीकें भी शामिल होंगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो भी कचरा प्रबंधन की सबसे अच्छी तकनीक होगी उसका इस्तेमाल किया जाएगा।

"कचरे और कबाड़ का पुन: उपयोग ही आने वाले समय में अंतिम विकल्प होगा। इसलिए हम कबाड़ से मूर्तियां बनाने की योजना बना रहे हैं, जिससे प्रदूषण भी कम होगा और अनावश्यक कबाड़ का उपयोग भी हो सकेगा।"
विनोद शर्मा, आयुक्त नगर निगम