ग्वालियर। शुक्रवार को सूरज की तपिश इतनी तेज थी कि लोग सुबह से सडक़ों पर निकलने से बचते रहे। सुबह 10 बजे पारा 37 डिग्री पर पहुंचा तो वैसे ही गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। हालात यह हो गए कि घरों में सुबह से कूलरों में भी लोगों को राहत नहीं मिली। इस भीषण गर्मी में कूलर और पंखे भी पस्त दिखाई दिए। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक तक सडक़ों पर सन्नाटा सा पसर गया। हर तरफ लोग गर्मी से परेशान दिखे।