ग्वालियर।रोजगार की आस में बैठे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। नगर निगम ग्वालियर में जल्द ही भारी संख्या में भर्ती की जाएगी। शासन ने भर्ती के लिए एक आदेश भी तैयार कर लिया है। जिसे वह जल्द ही नगर निगर ग्वालियर को जारी कर देगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम ऑनलाइन आवेदन मंगाकर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। जानकारी के अनुसार निगम के सहायक राजस्व,स्वच्छता निरीक्षक, लेखा सहायक और क्लर्क सहित अन्य रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।